/lotpot/media/post_banners/2sD3TXMzvUwjZw9Y6Gyr.jpg)
Craft : चूड़ियों से बना पेंसिल स्टैंड:- अगर आपके घर में पुरानी चूड़ियां पड़ी है, जिसे कोई नहीं पहनता, तो आप उसका इस्तेमाल करके पेंसिल स्टैंड बना सकते है। इसके लिए आपको चाहिएः
सामग्री :
पुरानी चूड़ियां
गोंद
गत्ता
कैंची
पेंसिल
स्टेप 1ः सबसे पहले एक ही साइज की अलग अलग रंग वाली चूड़ियों को इकठ्ठा कर ले।
स्टेप 2ः चूड़ी की मदद से गत्ते पर गोला बनाये और उसे काट ले
स्टेप 3ः अब उस गत्ते के बेस के ऊपर एक के ऊपर एक चूड़ी को चिपकाते जाये। चूड़ियों को तब तक चिपकाये जब तक उसकी लम्बाई 4 इंच न हो जाये।
इसे पेंट करने या सजाने की कोई जरुरत नहीं है। आपका सबसे रंगीन पेंसिल स्टैंड बनकर तैयार है।