/lotpot/media/media_files/x3zhdaxQvBtNG99Ud41t.jpg)
कागज के स्नोफ्लेक्स
Craft Corner कागज के स्नोफ्लेक्स:- क्रिसमस पार्टी, नए साल की पार्टी और ऐसे ही अन्य खास अवसरों पर आप निश्चित तौर पर अपने घर को सजाने के लिए अपने दोस्तों से कुछ अलग तलाश करते हैं। आज हम यहाँ आपके साथ शेयर कर रहे हैं बच्चों के लिए भी बहुत ही आसान एक क्राफ्ट आईडिया जिसकी मदद से आप साधारण कागज से बहुत ही सुन्दर स्नोफ्लेक्स बना सकते हैं। (Craft's Corner)
आवश्यक सामग्री:
चौकोर कागज 1, कैंची 1, गोंद, धागा 1
कागज के स्नोफ्लेक्स बनाने की विधि:-
1) कागज को चित्र में दिखाए अनुसार बीच में से आधा मोड़िये। (Craft's Corner)
/lotpot/media/media_files/TZMCp9zp3tH2JDMoh5Rh.jpg)
2) अब इसे 90 डिग्री पर घड़ी की दिशा में घुमाइए और फिर से बीच में से आधा मोड़िये।
/lotpot/media/media_files/Gj3CaW8ZRYVYmEPhGNI5.jpg)
3) इसे एक बार फिर 90 डिग्री पर घड़ी की दिशा में घुमाइए और इसे कर्ण पर दायें से बाएं मोडकर तिकोना कर लीजिये। (Craft's Corner)
/lotpot/media/media_files/zlXUoCIGjyz78sbgooKu.jpg)
4) अब इसे इस तरह मोड़िये कि इसकी बाईं किनारी पूरी तरह से दायीं किनारी पर आकर मिल जाए।
/lotpot/media/media_files/vXlLC7wqwtMPp8jwf2wj.jpg)
5) इस तरह मोड़ने पर नीचे की तरफ आपको एक छोटा तिकोना हिस्सा दिखेगा। उसे काट कर हटा दीजिये।
/lotpot/media/media_files/I7BCayzF1Z7vU7IbiUrB.jpg)
6) अब आप इसका एक फोल्ड खोलेंगे तो यह आपको नीचे दिए गए चित्र की तरह दिखाई देगा। (Craft's Corner)
/lotpot/media/media_files/XFylX3kW9IhWDHzn05lB.jpg)
7) अब इसे दायीं ओर के कोने से बीच की लाइन तक करीब 45 डिग्री के कोण पर काट लीजिये। ठीक इसी तरह बाएं कोने से भी बीच वाली लाइन तक काट लीजिये। ऐसा करने पर नीचे का कुछ कागज कट कर अलग हो जाएगा और चित्र में दिखाए अनुसार आपका कागज अब एक तीर जैसा दिखने लगेगा।
/lotpot/media/media_files/cpuUn5UwzzSVZJ56l2ah.jpg)
8) अब इसका ऊपरी सिरा थोड़ा तिरछा काट दीजिये।
/lotpot/media/media_files/bQ0XjWz61PxUAvXJeBnP.jpg)
9) अब इसकी चारों किनारियों पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कुछ तिकोने स्लॉट्स काट दीजिये। बस अब जैसे ही आप इसे खोलेंगे, तो आपके सामने होगा एक बहुत ही सुन्दर स्नोफ्लेक्स।
/lotpot/media/media_files/4TRBAgPWcQBS0knFWTac.jpg)
10) आप चाहें तो इस पर एक धागा भी चिपका सकते हैं ताकि आप जहाँ चाहें वहां इसे लटका भी सकें। (Craft's Corner)
/lotpot/media/media_files/ensxkVrCQ7i7ODZ34zjb.jpg)
lotpot | lotpot E-Comics | Kids Craft Ideas | kids craft corner | Kids Craft | paper snowflakes | Craft Time | kids craft time | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | क्राफ्ट टाइम | बच्चों के क्राफ्ट
