/lotpot/media/media_files/craft-magical-paper-pipe-stand-2.jpg)
Craft : मैजिकल पेपर पाइप स्टैंड :- इस गतिविधि में आप अपने घर में पड़ी पुरानी मैग्ज़ीन और खाली टिन या प्लास्टिक बॉक्स का उपयोग करके एक सुंदर और अनोखा पेपर पाइप स्टैंड बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ साधारण सामग्री चाहिए जैसे:
- एक और दो चमकीले पेपर वाली कलर मैग्ज़ीन
- एक खाली टिन और प्लास्टिक बाॅक्स
- गोंद या फेवीकाॅल
- कैंची
मैजिकल पेपर पाइप स्टैंड बनाने की विधि
/lotpot/media/media_files/kjoflZDafgthm9NSmw0d.jpg)
स्टेप 1- मैग्ज़ीन से पेज निकाल ले। जितना ज़्यादा चमकने वाला कागज़ होगा उतना ही अच्छा रहेगा।
स्टेप 2- अब एक कोने से पेपर को पकड़े और उसे मोड़ना शुरू करें। इसे पाइप के रूप में मोड़े और ज़्यादा ज़ोर न दे क्योंकि इससे कागज़ दबने का चांस रहता है।
स्टेप 3- जब आप पेपर के नीचे के काॅर्नर पर पहुँच जाए तो उसे गोंद के साथ चिपका दे। अब आपका पेपर पाइप की तरह से दिखेगा जिसके दोनों अंत नुकीले होंगे। अगर आपका बाॅक्स 4 इंच लंबा और 3 इंच चैड़ा है तो आपको 35 पाइप बनाने की आवश्यकता है। आप चाहे तो अपने बाॅक्स के लिए मनचाहे पाइप बना सकते हैं। अब आप पाइप को अपने बाॅक्स की लंबाई के मुताबिक काटे। ध्यान रखें कि आप पाइप का जुड़ा हुआ हिस्सा ना काट दे।
स्टेप 4- अब आप अपने बाॅक्स पर गोंद लगा दे और पाइप को एक एक करके उस पर चिपकाएं। अगर आप अपने डिब्बे को और सजाना चाहते हंै तो उसपर ग्लिटर भी लगा सकते हैं।
ये मजेदार और क्रिएटिव प्रोजेक्ट बच्चों के लिए भी एक बेहतरीन गतिविधि है, जिससे वे अपनी क्राफ्टिंग स्किल्स को सुधार सकते हैं और घर पर ही एक उपयोगी और सुंदर पेपर पाइप स्टैंड बना सकते हैं।
