/lotpot/media/media_files/2025/03/18/20-interesting-facts-that-shocked-water-580583.jpg)
पानी के हैरान कर देने वाले 20 रोचक तथ्य- पानी पृथ्वी का सबसे महत्वपूर्ण और सीमित संसाधन है। यह मानव शरीर का 66% भाग है और जीवन के लिए आवश्यक है। पानी के बिना मानव 3 दिन से अधिक जीवित नहीं रह सकता। ग्लेशियरों में ताजे पानी का 7% हिस्सा स्थित है, जबकि अंटार्कटिका में दुनिया के 90% ताजे पानी की आपूर्ति है। पानी का दुरुपयोग और असुरक्षित पानी के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। जल संरक्षण आवश्यक है, क्योंकि एक बूंद भी व्यर्थ जाने से बड़ी हानि हो सकती है। जल संकट से बचने के लिए हमें इसे बचाने के प्रयास करने चाहिए।
जल यानि पानी विश्व का सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है।
पृथ्वी पर मौजूद ताजे पानी का 7% हिस्सा ग्लेशियरों में अवस्थित है।
पानी सल्फ्यूरिक एसिड सहित किसी भी अन्य तरल की तुलना में अधिक पदार्थों को घोल देता है या Dissolve कर सकता है।
जैसे-जैसे नमक की मात्रा बढ़ती है, पानी का हिमांक कम होता जाता है। नमक के औसत स्तर के साथ, समुद्री जल -2 डिग्री सेल्सियस (28.4 डिग्री फारेनहाइट) पर जम जाता है।
विकासशील देशों में सभी बीमारियों का 80% पानी से संबंधित है।
असुरक्षित पानी के कारण हर घंटे 200 बच्चों की जान चली जाती है।
सामूहिक रूप से, दक्षिण अफ्रीकी महिलाएं और बच्चे पानी लाने के लिए चांद पर जाने और वापस आने के लिए 16 चक्कर लगाने के बराबर दैनिक दूरी तय करते हैं।
मानव मस्तिष्क का 70% हिस्सा पानी है।
एक व्यक्ति भोजन के बिना लगभग 30 दिन जीवित रह सकता है, लेकिन पानी के बिना लगभग 3 दिन ही जीवित रह सकता है।
1 टन स्टील के निर्माण के लिए 300 टन पानी की आवश्यकता होती है।
गर्म पानी ठंडे पानी की तुलना में कुछ स्थितियों में तेजी से जम सकता है, इसे Mpemba प्रभाव के रूप में जाना जाता है।
अगर पूरी दुनिया का पानी 4 लीटर की बाल्टी हो तो, तो हमारे लिए उपलब्ध ताजा पानी केवल एक चम्मच के बराबर होगा।
दुनिया में ताजे पानी की 90% से अधिक आपूर्ति अंटार्कटिका में स्थित है।
जल पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करता है।
100 साल की अवधि में, एक पानी का अणु समुद्र में 18 साल, बर्फ के रूप में 20 महीने, झीलों और नदियों में लगभग 2 सप्ताह और वातावरण में एक सप्ताह से भी कम समय बिताता है।
मानव शरीर का लगभग 66 प्रतिशत भाग पानी है।
बहुत अधिक पानी पीना घातक हो सकता है, जिसे Water Intoxication कहा जाता है।
ग्रह पर सभी नदियों की तुलना में वातावरण में अधिक ताजा पानी उपलब्ध है।
एक टपकता हुआ नल जो प्रति सेकंड एक बूंद की दर से टपकता है, प्रति वर्ष 3,000 गैलन से अधिक बर्बाद कर सकता है।
नासा ने चांद पर बर्फ के रूप में पानी की खोज की है।
पानी की एक-एक बूंद महत्वपूर्ण है, अतः अपने नल न टपकने दें और न व्यर्थ जानें दें।