/lotpot/media/media_files/kB0FpSCXEpFM6nCHKqb7.jpg)
सबका प्यारा सांता क्लॉज़ हमारा
Fun Facts सबका प्यारा सांता क्लॉज़ हमारा:- कपड़ों में बड़ी सी सफेद दाढ़ी और बालों वाले, कंधे पर गिफ्ट्स से भरा बड़ा सा बैग लटकाए, हाथों में क्रिसमस बेल लिए सांता को तो आप ज़रूर जानते होंगे। क्रिसमस पर आप इनसे मिलें भी होंगे या फिर टीवी अखबारों में इन्हें देखा होगा। बच्चों के प्यारे सांता जिन्हें क्रिसमस फादर भी कहा जाता है हर क्रिसमस पर बच्चों को चॉकलेट्स, गिफ्ट्स देकर बच्चों की मुस्कुराहट का कारण बन जाते हैं। तभी तो हर क्रिसमस बच्चे अपने सांता अंकल का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। (Interesting Facts)
क्या आप जानते हैं कि हम सब का प्यारा यह सांता कौन है और कहां रहता है? आइये बताते हैं, माना जाता है कि सांता का घर उत्तरी ध्रुव में है और वे उड़ने वाले रेनडियर्स की गाड़ी पर चलते हैं। सांता का यह आधुनिक रूप 19वीं सदी से अस्तित्व में आया। आज से डेढ़ हज़ार साल पहले जन्मे संत निकोलस को असली सांता और सांता का जनक माना जाता है। हालांकि संत निकोलस और जीसस के जन्म का सीधा संबंध नहीं रहा है फिर भी आज के समय में सांता क्लॉज क्रिसमस का अहम हिस्सा है। उनके बिना क्रिसमस भी अधूरा है और उसकी खुशियां भी अधूरी। (Interesting Facts)
संत निकोलस का जन्म तीसरी सदी में जीसस की मौत के 280 साल बाद...
संत निकोलस का जन्म तीसरी सदी में जीसस की मौत के 280 साल बाद मायरा में हुआ। वे एक रईस परिवार से थे, उन्होंने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। बचपन से ही उनकी प्रभु यीशु में बहुत आस्था थी। वे बड़े होकर ईसाई धर्म के पादरी (पुजारी) और बाद में बिशप बने। उन्हें जरूरतमंदों और बच्चों को गिफ्ट्स देना बहुत अच्छा लगता था। (Interesting Facts)
संत निकोलस अपने उपहार आधी रात को ही देते थे क्योंकि उन्हें उपहार देते हुए नज़र आना पसंद नहीं था। वे अपनी पहचान लोगों के सामने नहीं लाना चाहते थे। इसी कारण बच्चों को जल्दी सुला दिया जाता। आज भी कई जगह ऐसा ही होता है अगर बच्चे जल्दी नहीं सोते तो उनके सांता अंकल उन्हें उपहार देने नहीं आते हैं।
आज भी ऐसा कहा जाता है कि सांता अपनी वाइफ और बहुत सारे बौनों के साथ उत्तरी ध्रुव में रहते हैं। वहां पर एक खिलौने की फैक्ट्री है जहां सारे खिलौने बनाए जाते हैं। सांता के ये बौने साल भर इस फैक्ट्री में क्रिसमस के खिलौने बनाने के लिए काम करते हैं। क्रिसमस के दिन सांता क्लॉज़ इन्हीं खिलौनों को बच्चों में गिफ्ट्स के रूप में बांटते हैं। (Interesting Facts)
शायद आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि हमेशा बर्फ से ढके रहने वाले फिनलैंड के लैपलैंड में सांता क्लॉज़ का गांव मौजूद है। इस गांव का नाम रोवानिएमी है, खास बात तो ये है कि गांव को ऑफिशियल रूप से सांता क्लॉज़ के गांव का दर्जा हासिल है। ऐसी मान्यता है कि यहां सांता क्लॉज़ सालभर बच्चों के लिए गिफ्ट्स पैक करते हैं। हर साल यहां दुनियाभर से बच्चे सांता क्लॉज़ से मिलने के लिए जाते हैं। (Interesting Facts)
lotpot-e-comics | Facts about Santa Claus | Home of Santa | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | सांता का गांव | सांता क्लॉज़ की रोचक जानकारी