Fun Facts: अलग अलग देशों में अलग अलग दिन मनाया जाता है नव वर्ष

ग्रेगेरियन कैलेंडर के अनुसार दुनिया भर में प्रथम जनवरी को नया वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। लगभग सभी देश इसी कैलेंडर का अनुसरण करते हैं और क्रिसमस के बाद से ही न्यू ईयर की तैयारियां शुरू कर देते हैं।

New Update
People Celebrating New Year

अलग अलग देशों में अलग अलग दिन मनाया जाता है नव वर्ष

Fun Facts अलग अलग देशों में अलग अलग दिन मनाया जाता है नव वर्ष:- ग्रेगेरियन कैलेंडर के अनुसार दुनिया भर में प्रथम जनवरी को नया वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। लगभग सभी देश इसी कैलेंडर का अनुसरण करते हैं और क्रिसमस के बाद से ही न्यू ईयर की तैयारियां शुरू कर देते हैं। 31 दिसंबर को पूरी दुनिया के तमाम देशों के लोग जगह जगह ईयर एंडिंग पार्टी आयोजित करते हुए रात भर जश्न मनाते हैं और फिर फर्स्ट जनवरी का सूरज उगते ही नए वर्ष के आनन्द में फिर से डूब जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के बहुत से देशों में नया वर्ष फर्स्ट जनवरी को नहीं मनाया जाता है? बहुत से देश ऐसे हैं जो ग्रेगेरियन कैलेंडर को नहीं मानते हैं और उनका अपना ही अलग दिन और तारीख वाला कैलेंडर होता है और वे अपने कैलेंडर के अनुसार ही नए साल का जश्न मनाते हैं। (Interesting Facts)

आइए जानते हैं कि कौन कौन से देश कब मनाते हैं नया साल:-

यूँ तो सबको लगता है कि भारतीय भी ग्रेगेरियन कैलेंडर के हिसाब से फर्स्ट जनवरी को नया साल मनाते हैं लेकिन हकीकत ये है कि भारत में हर धर्म और भाषा का अपना थोड़ा अलग कैलेंडर है और उसी के आधार पर सब धर्म और भाषा के लोग अलग अलग दिनों में अपना नव वर्ष मनाते हैं। हिंदू नव वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है जो अधिकतर अप्रैल के महीने में पड़ता है। इसे नव संवत के नाम से भी जाना जाता है। (Interesting Facts)

इस्लामिक या हिजरी कैलेंडर के अनुसार मुस्लिम धर्म के लोग मोहर्रम महीने की पहली तारीख को नव वर्ष मानते हैं। सिख धर्म में नानकशाही कैलेंडर को माना जाता है जिसके अनुसार चौदह मार्च को होला मुहल्ला नव वर्ष होता है और ईसाई धर्म ग्रेगेरियन कैलेंडर के अनुसार फर्स्ट जनवरी को नव वर्ष मनाते हैं। नेपाल में हर वर्ष चौदह अप्रैल को नया साल मनाया जाता है। इस दिन नेपाल में छुट्टी मनाई जाती है और लोग पारम्परिक पोशाक पहनकर नव वर्ष सेलिब्रेट करते हैं।

People Celebrating Vaisakhi

चीन में चंद्रमा पर आधारित कैलंडर को माना जाता है और प्रत्येक तीन वर्षों में सूर्य आधारित कैलेंडर से इसका मिलान किया जाता है। इस हिसाब से चीन में नव वर्ष बीस जनवरी से बीस फरवरी के बीच पड़ता है। उसी तरह दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, मंगोलिया और वियतनाम में भी चंद्र कैलेंडर को माना जाता है और उसी के अनुरूप उनका अलग नववर्ष होता है। (Interesting Facts)

कम्बोडिया में शुद्धि समारोह अर्थात अपने को पवित्र करने के और धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ ही नव वर्ष तेरह या चौदह अप्रैल को मनाया जाता है।

मंगोलिया में सोलह फरवरी को नया साल मनाया जाता है और यह उत्सव पंद्रह दिनों तक चलता है जहां लोग पारम्परिक परिधानों में खूब आनन्द मनाते हैं और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने, कर्ज चुकाने, विवादों को सुलझाने में नव वर्ष गैदरिंग का उपयोग करते हैं।

इथोपिया में ग्यारह या बारह सितंबर को नव वर्ष मनाया जाता है और वहां नव वर्ष को 'एनकुतातश' कहा जाता है। नव वर्ष को यहां के लोग गीत गाकर और एक दूसरे को फूलों के गुच्छे देकर मनाते हैं। थाइलैंड में तेरह या चौदह अप्रैल को नया साल मनाया जाता है। इसे जल महोत्सव या थाई नव वर्ष भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन लोग एक दूसरे पर ठंडा जल उढ़ेल कर नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं।स्थानीय लोग इस दिन को 'सोंगक्रण' भी कहते हैं। (Interesting Facts)

Thailand new year celebration

श्रीलंका में नया साल अप्रैल के मध्य में मनाया जाता है जब वहाँ के लोग प्राकृतिक उबटनों से नहाते हैं। नव वर्ष के प्रथम दिवस को अलुथ अवरुद्धा कहते हैं।

यूक्रेन, सर्बिया, मैसेडोनिया और रूस के पूर्वी रुढ़िवादी समाज, ग्रेगेरियन न्यू ईयर की तरह जूलियन न्यू ईयर खूब धूमधाम से आतिशबाजी और अच्छे दावतों के साथ मनाते हैं। (Interesting Facts)

lotpot-e-comics | interesting-facts-hindi | Fun Facts About New Year | fun-facts | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | रोचक जानकारी

यह भी पढ़ें:-

Fun Facts: इटली में है शिट म्यूज़ियम

Fun Facts: पहिये के आविष्कार की कहानी

Fun Facts: स्मार्टफोन की सुविधा न बने आफत

Fun Facts: गांव में खाए जाने वाले आहार हैं पौष्टिकता का भंडार