/lotpot/media/media_files/if1opP7CQI0nDWj2VgA4.jpg)
नव वर्ष का इतिहास
Fun Facts नव वर्ष का इतिहास:- 1 जनवरी को नया साल मनाया जाता है। सभी लोग नए साल का स्वागत बड़े धूमधाम से करते हैं। इसकी तैयारी 31 दिसंबर की रात से शुरू हो जाती है। रात 12 बजे से ही लोग एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देने लगते हैं। (Interesting Facts)
ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन आज हम आपको नए साल के बारे में कुछ मजेदार बातें और रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं...
1) नए साल की शुरुआत हज़ारों साल पहले प्राचीन बेबीलोन नगर में हुई थी। सबसे पहला नया साल बेबीलोनियन सभ्यता के लोगों द्वारा लगभग 4 हज़ार साल पहले मनाया गया था। उस समय नया साल 11 दिन तक चलने वाला त्योहार था।
2) चीन एक ऐसा देश है जिसमें नए साल की तारीख हर साल बदलती है। 2023 में चाइनीज़ न्यू ईयर 1 फरवरी को मनाया गया था। (Interesting Facts)
3) वहीं, पंजाब में सिख धर्म के लोग नया साल 13 से 14 अप्रैल को बैसाखी के रूप में मनाते हैं। जिसे हम सोलर न्यू ईयर के नाम से भी जानते हैं। (Interesting Facts)
4) पहली बार 1 जनवरी को नया साल जूलियन कैलेंडर लागू होने के बाद मनाया गया था।
5) रोमन सीनेट ने 1 जनवरी के दिन को नए साल के रूप में घोषित किया था। पहले प्राचीन रोम में नया साल 1 मार्च को मनाया गया था। (Interesting Facts)
6) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में नए साल का सबसे बड़ा उत्सव होता है। सिडनी के अलावा नए साल की पूर्व संध्या मनाने के लिए शीर्ष तीन स्थान लास वेगास, डिज्नी वर्ल्ड और निश्चित रूप से न्यूयॉर्क शहर हैं। अमरीकियों की पसंदीदा छुट्टियों की सूची में नए साल की पूर्व संध्या चौथे स्थान पर है। प्रत्येक नए साल की पूर्व संध्या पर न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में प्रसिद्ध बॉल ड्रॉप देखने के लिए 1 मिलियन लोग इकट्ठा होते हैं। (Interesting Facts)
7) दुबई के बुर्ज खलीफा में नए साल की आतिशबाजी दुनिया की सबसे महंगी आतिशबाजी में से एक है।
8) 31 दिसंबर की मध्यरात्रि में पूरे जापान में बौद्ध मंदिरों में कुल 108 बार घंटियाँ बजती हैं, जो बौद्ध विश्वास में 108 मानव पापों का प्रतीक है। (Interesting Facts)
9) कई साल पहले सिर्फ पश्चिमी देशों में ही नया साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था लेकिन अब भारतीय लोग भी नए साल को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं।
10) नया साल एक नई शुरुआत का प्रतीक है और हमेशा हमें आगे बढ़ना सिखाता है।
11) नए साल पर लोग पुराने साल को भूलकर नए साल की शुरुआत करते हैं। (Interesting Facts)
lotpot-e-comics | interesting-facts-hindi | History of New Year | New Year Facts | लोटपोट | लोटपोट इ-कॉमिक्स | रोचक जानकारी | New Year 2024