/lotpot/media/media_files/SbwSCJ2F5UPTsN0WGpgY.jpg)
चार प्रमुख संरचनाओं से बना है मानव शरीर
Fun Facts चार प्रमुख संरचनाओं से बना है मानव शरीर:- मानव शरीर यकीनन इस ग्रह पर सबसे अद्भुत और जटिल जीव है। मानव शरीर एक एकल संरचना है लेकिन यह चार प्रमुख प्रकार की अरबों छोटी संरचनाओं से बना है जैसे कोशिकाएं, ऊतक, अंग और प्रणालियां। शरीर दस प्रमुख प्रणालियों से बना है कंकाल, मांसपेशीय, तंत्रिका, हृदय, लसीका, श्वसन, पाचन, अंतःस्रावी, मूत्र और प्रजनन (Urinary and Reproductive). (Interesting Facts)
तो चलिए जानते हैं मानव शरीर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी:-
1) क्या आपको पता है कि इंसान की नाक 50 हज़ार अलग-अलग तरीके की खूशबू याद रख सकती है। (Interesting Facts)
2) शोध में पाया गया है कि बच्चे साल के दूसरे मौसम के मुकाबले बसंत मे ज्यादा जल्दी बढ़ते हैं।
3) क्या आपको पता है आपके दांत का ऊपरी हिस्सा आपके शरीर के बाकी हिस्सों से ज्यादा सख्त है। (Interesting Facts)
4) गले लगाते वक्त हमारे शरीर में ऑक्सीटोसिन नामक एक केमिकल उत्पन्न होता है जिससे आपको अपने शारीरिक दर्द में आराम मिलता है।
5) क्या आपको पता है जब आप सोते हैं उस वक्त आपको किसी भी प्रकार की गंध नहीं महसूस होती है। (Interesting Facts)
6) क्या आपको पता है कि आप अपनी नाक हर वक्त देख सकते हैं, लेकिन आपका दिमाग इसे नज़रअंदाज़ करता है।
7) हम हर 6 सेकेंड में अपनी पलक झफ्काते हैं, लेकिन इसका मकसद हमे नहीं पता होता, पलक झपकाने से हमारी आंखें साफ हो जाती हैं और नमी बनी रहती है।
8) एक आम इंसान एक साल में 1460 सपने देखता है, इसका मतलब हर रात चार सपने। (Interesting Facts)
9) आसमान साफ वाली रात में एक आम इंसान आसमान में 2 से 3 हजार सितारे देख सकता है।
10) क्या आपको पता है कि आपकी नाक और कान ताउम्र बढ़ते रहते हैं। (Interesting Facts)
lotpot | lotpot-e-comics | interesting-facts-hindi | interesting-facts | facts-about-human-body | Human Body facts | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | maanv-shriir-kii-rock-jaankaarii