Fun Facts: एक सितारा है सूरज

आओ दोस्तों आज सूरज के बारे में बातें करें। सूरज हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, वह हमें रोशनी और गर्मी देता है जिससे यह धरती, रहने के लिए एक सुखद और रोशन जगह बनती है। सूरज के बिना धरती बिल्कुल ठंडी और अंधेरी होती।

New Update
Sun

एक सितारा है सूरज

Fun Facts एक सितारा है सूरज:- आओ दोस्तों आज सूरज के बारे में बातें करें। सूरज हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, वह हमें रोशनी और गर्मी देता है जिससे यह धरती, रहने के लिए एक सुखद और रोशन जगह बनती है। सूरज के बिना धरती बिल्कुल ठंडी और अंधेरी होती। यहाँ कोई पशु-पक्षी और पेड़-पौधे नहीं होते क्योंकि पेड़-पौधों को अपना खाना बनाने के लिए सूरज की रोशनी की जरूरत होती है और जानवर पौधे खाते हैं या दूसरे जानवरों को खाते हैं जो कि पौधे खाते हैं। मतलब यह कि सूरज के बिना पौधे जिन्दा नहीं रह सकते और पौधों के बिना जानवर जी नहीं सकते। (Interesting Facts)

Sun rays

सूरज देखने में इतना बड़ा नहीं लगता क्योंकि वह धरती से बहुत दूर है। सूरज की धरती से दूरी लगभग 14,96,00,000 किलोमीटर या नौ सौ तीस लाख (9,29,60,000) मील है। यह आकार में आठ सौ पैंसठ (865) हज़ार मील चौड़ा है। यह इतना बड़ा है कि इसमें दस लाख से भी ज़्यादा पृथ्वी समा सकतीं हैं। 

सूर्य की सतह का निर्माण हाइड्रोजन, हिलियम, लोहा, निकेल, ऑक्सीजन, सिलिकन, सल्फर, मैग्निसियम, कार्बन, नियोन, कैल्सियम, क्रोमियम तत्वों से हुआ है। (Interesting Facts)

सूरज धरती और दूसरे ग्रहों से बहुत अलग है। यह एक सितारा (Star) है, ठीक दूसरे सितारों की तरह, लेकिन उन सबसे बहुत करीब। सूरज हाइड्रोजन और हीलियम नामक बहुत ही गरम गैसों की एक गेंद है। इसकी सतह पर इसका तापमान पाँच हजार पाँच सौ डिग्री सेलसियस है लेकिन इसके मध्य में तापमान एक सौ पचास लाख डिग्री सेलसियस होता है। सूरज अपने मध्य में ही उर्जा उत्पन्न करता है जिससे वह पूरी पृथ्वी को चमकदार रोशनी देता है। (Interesting Facts)

Sun

दोस्तों क्या तुम्हें पता है कि सूर्य ग्रहण किसे कहते हैं और वह कैसे होता है?

पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चाँद पृथ्वी की। कभी-कभी चाँद, सूरज और धरती के बीच आ जाता है। फिर वह सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता है जिससे धरती पर साया फैल जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। (Interesting Facts)

Solar Eclipse

अक्सर चाँद, सूरज के सिर्फ कुछ हिस्से को ही ढ़कता है, यह स्थिति खण्ड-ग्रहण कहलाती है। कभी-कभी ही ऐसा होता है कि चाँद सूरज को पूरी तरह ढँक लेता है, इसे पूर्ण-ग्रहण कहते हैं। पूर्ण-ग्रहण धरती के बहुत कम क्षेत्र में ही देखा जा सकता है। पूर्ण-ग्रहण के समय चाँद को सूरज के सामने से गुजरने में दो घंटे लगते हैं। चाँद सूरज को पूरी तरह से, ज़्यादा से ज़्यादा, सात मिनट तक ढकता है। इन कुछ क्षणों के लिए आसमान में अंधेरा हो जाता है, या यूँ कहें कि दिन में रात हो जाती है। सोचो कितना रोमांचक अनुभव होता होगा सूर्य ग्रहण देखना। (Interesting Facts)

lotpot-e-comics | Fun Facts about Sun | Sun Is a Star | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | सूरज के बारे में जानकारी

यह भी पढ़ें:-

Fun Facts: वर्चुअल सिम कार्ड है ई-सिम

Fun Facts: दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है राम मंदिर

Fun Facts: आँखों का सुरक्षा कवच होती हैं पलकें

Fun Facts: सबसे सुंदर और अद्भुत प्राकृतिक निर्माण है इंद्रधनुष