/lotpot/media/media_files/uErM6YJiccyUJDX1IjfE.jpg)
मक्खी अपने पैरों को क्यों रगड़ती है
Fun Facts मक्खी अपने पैरों को क्यों रगड़ती है:- संसार के सबसे घृणित जीवों में एक है मक्खी, इसीलिए मानव जीवन के लिए यह बहुत बड़ी मुसीबत है। कारण यह है कि वह बहुत ही पेरशान करने वाली आवाज़ करती है, जब आपकी त्वचा पर चलती है, तो आपको घिन महसूस होती है। सदियों तक आदमी मक्खी को सिर्फ मुसीबत ही समझता रहा। 20वीं शताब्दी में आकर इंसान को मालूम हुआ कि मासूम सी दिखाई देने वाली मक्खी उसकी सबसे बड़ी व खतरनाक दुश्मन है, क्योंकि मक्खी रोंगों के कीटाणुओं की वाहक है, जिसके कारण हर साल लाखों लोग मरते हैं। (Interesting Facts)
बच्चो! आपने देखा होगा कि मक्खियां हमेशा अपने दोनों पैरों को आपस में रगड़ती रहती हैं...
बच्चो! आपने देखा होगा कि मक्खियां हमेशा अपने दोनों पैरों को आपस में रगड़ती रहती हैं। अब आप पूछ सकते हैं कि वह ऐसा क्यों करती हैं? तो इसका सीधा सा जवाब है अपने आपको साफ करने के लिए या जो पदार्थ उसने एकत्र किया है, उसे हटाने के लिए लेकिन वह पदार्थ बहुत खतरनाक भी हो सकता है। वह टाइफाइड बुखार, टीबी या फिर पेचिश जैसी बीमारियों का बैक्टीरिया भी हो सकता है। (Interesting Facts)
आप सोचते होंगे कि मक्खी को यह बैक्टीरिया कहां से मिलते हैं? आपकी जानकारी में ला दूं कि मक्खियां हमेशा गंदगी के आसपास ही मंडराती हैं तो स्वाभाविक है कि उन्हें बैक्टीरिया कूड़े या गंदी नाली से मिलते हैं। फिर जब मक्खी हमारे भोजन को स्पर्श करती है तो बैक्टीरिया उसमें फैल जाते हैं। ऐसे भोजन को खाने पर हम बीमार पड़ जाते हैं। (Interesting Facts)
अगर आप मक्खी को मैग्नीफाइंग ग्लास में देखेंगे तो मालूम होगा कि उसका शरीर स्मूथ या चिकना नहीं है। उसके पूरे शरीर पर घने बाल हैं, उसकी जीभ भी चिपचिपे गोंद से ढकी होती है। इसका अर्थ यह है कि जहां भी मक्खी रूकती है, चाहे एक पल के लिए भी, वह उन चीजों को उठा लेती है, जो उसके शरीर से चिपक जाते हैं। इसी से बीमारियां फैलती हैं। मक्खी सबसे प्राचीन कीड़ा है, इसके लाखों वर्ष पुराने अवशेष मिले हैं। (Interesting Facts)
lotpot-e-comics | Facts About House flies | facts in hindi | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | phn-phaiktts | मक्खी की रोचक जानकारी