/lotpot/media/media_files/0kgOHQYPe1SkoBtKr7Hw.jpg)
दुनिया की पहली वैदिक घड़ी
Fun Facts दुनिया की पहली वैदिक घड़ी:- धार्मिक नगरी उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी को तैयार किया गया है। इस घड़ी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह घड़ी बेहद खास है क्योंकि इसमें 24 घंटे नहीं बल्कि 30 घंटों की गणना की जाएगी। साथ ही यह घड़ी पंचांग की तरह भी काम करेगी। अब सवाल यह है कि इस वैदिक घड़ी को उज्जैन में ही क्यों बनाया गया? (Interesting Facts)
ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है महाकालेश्वर, जो उज्जैन में बसा हुआ है। उज्जैन हमेशा से काल गणना का...
ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है महाकालेश्वर, जो उज्जैन में बसा हुआ है। उज्जैन हमेशा से काल गणना का केंद्र रहा है। यहां से कर्क रेखा गुजरती है और मंगलग्रह का जन्म स्थान भी इसे ही माना जाता है। साथ ही यहीं से विक्रम संवत की शुरुआत भी मानी जाती है, इसलिए दुनिया की पहली ऐसी वैदिक घड़ी जीवाजीराव वेधशाला में 80 फीट ऊंचे टावर पर लगाई गई। (Interesting Facts)
यह वैदिक घड़ी एक सूर्य उदय से दूसरे सूर्य उदय के बीच 30 घंटे का समय दिखाएगी। साथ ही इसमें भारतीय स्टैंडर्ड टाइम के आधार पर 60 मिनट नहीं बल्कि 84 मिनट का एक घंटा तय किया गया है। यह घड़ी अलग-अलग मुहूर्त भी दिखाएगी।
इस घड़ी का पूरा नाम विक्रमादित्य वैदिक घड़ी है। वैदिक घड़ी दुनिया की पहली ऐसी घड़ी है जो डिजिटल होगी, जिसमें भारतीय कालगणना वैदिक समय, इंडियन स्टैंडर्ड टाइम और ग्रीनवीच मीन टाइन के साथ भारतीय कालगणना वाले विक्रम संवत पंचांग, 30 मुहूर्त, योग, भद्रा, चंद्रमा की स्थिति, नक्षत्र, चौघड़िया, सूर्य उदय, सूर्यास्त, सूर्य ग्रहण, चंद्रग्रहण इत्यादि की जानकारी ली जा सकेगी। सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर यह घड़ी समय बताएगी। (Interesting Facts)
lotpot | lotpot E-Comics | Interesting facts | Interesting Facts about India | Worlds First Vedic Clock | Vedic Clock | Vedic Clock Ujjain | facts about Vedic clock | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | वैदिक घड़ी उज्जैन | रोचक जानकारी