/lotpot/media/media_files/2024/11/20/XCr09PFvKkPksO7InzKN.jpg)
1 जनवरी को 'नया साल' क्यों? जानिए इस खास दिन से जुड़े अद्भुत फैक्ट्स : नया साल आते ही दुनिया भर में उत्साह की लहर दौड़ जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि 1 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है ‘हैप्पी न्यू ईयर’? दरअसल, यह तारीख ग्रेगोरियन कैलेंडर का पहला दिन है। वर्ष 1582 में पोप ग्रेगोरी 13वें ने जूलियन कैलेंडर में सुधार कर 1 जनवरी को नए साल की शुरुआत का दिन घोषित किया। यह परंपरा तब से चली आ रही है।
इतना ही नहीं, 1 जनवरी का धार्मिक महत्व भी है। ईसा मसीह के जन्म के आठवें दिन होने वाले एक खास संस्कार का दिन होने के कारण इस तारीख को कई देशों में छुट्टी रहती है।
दुनिया में सबसे पहले और आखिरी नए साल का जश्न
दुनिया में सबसे पहले समोआ द्वीप पर नया साल आता है। भारतीय समयानुसार यह बुधवार दोपहर 3:30 बजे शुरू होता है। इसके बाद न्यूजीलैंड, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में नए साल का जश्न शुरू होता है। वहीं, सबसे आखिरी में नया साल अमेरिका के 'बेकर आइलैंड' पर आता है, जो भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम 5:30 बजे होता है।
अनोखी परंपराएं और मान्यताएं
दुनिया भर में नए साल का स्वागत अलग-अलग परंपराओं से किया जाता है।
- स्पेन: यहां लोग साल के 12 महीने शुभ बनाने के लिए 12 अंगूर खाते हैं।
- ग्रीस: लोग अपने दरवाजों पर प्याज लटकाते हैं, जिसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
- जापान: बौद्ध मंदिरों में नव वर्ष के देवता ‘तोशिगामी’ के स्वागत के लिए 108 बार घंटियां बजाई जाती हैं।
- अर्जेंटीना: लोग बीन्स खाते हैं, जो करियर के लिए शुभ मानी जाती हैं।
- डेनमार्क: यहां बड़े केक काटे जाते हैं।
- स्विट्जरलैंड: नए साल पर ड्रम बजाने का रिवाज है।
न्यू ईयर पर पार्टियों का क्रेज
भारत समेत दुनिया के कई देशों में लोग 31 दिसंबर की रात पार्टियों, डांस और संगीत के साथ नए साल का स्वागत करते हैं। यह रात दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने का सबसे बड़ा मौका होती है।
lotpot | lotpot E-Comics | Kids Interesting Facts | Fun Facts in Hindi | Fun Facts for kids | Fun Facts | Fun Facts about Chichen Itza | Unheard Secrets of Chichen Itza | Where is Chichen Itza? | When was Chichen Itza built? | One of the Seven Wonders | City of Maya Civilization in Hindi | Facts about Chichen Itza in Hindi | Unheard Secrets of Chichen Itza in Hindi | Interesting Facts of Chichen Itza in Hindi | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | फन फैक्ट्स | दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक | बच्चों के लिए जानकारी | चिचेन इट्ज़ा के रोचक तथ्य | बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान | kids general knowledge in hindi