/lotpot/media/media_files/9FXtb9bD9ogNrSNWgEea.jpg)
चीन की दीवार क्यों बनी
Fun Facts चीन की दीवार क्यों बनी:- बच्चों, आप सब दुनिया के सात अजूबों में से एक चीन की दीवार के बारे में जरूर जानते होंगे। यह भी जानते होगें कि यह दुनिया की सबसे लंबी दीवार है पर क्या आप यह जानते हैं कि इसे क्यों और किसने बनवाया था। (Interesting Facts)
आइए हम बताते हैं प्राचीनकाल में चीन के लगभग सभी शहरों को बाहरी आक्रमण से बचाने के लिए उनके चारों तरफ ऊंची-ऊंची दीवारें बनाई जाती थीं। ईसा से 221 वर्ष पूर्व चीन के एक महान सम्राट ने चीन के विभिन्न हिस्सों को जोड़कर एक विशाल साम्राज्य बनाया। उस सम्राट का नाम ’शी हुवेंग ती’ था। उसके राज्य के उत्तर में रेगिस्तानी घुमंतु रहते थे जो बहुत क्रूर व वहशी थे। सम्राट को खतरा है, इसलिए उसने आदेश दिया कि इतनी लंबी, ऊंची दीवार बनाई जाए कि चीन के सभी उत्तरी प्रांत सुरक्षित रहें। (Interesting Facts)
हालांकि यह एक बहुत बड़ा कार्य था लेकिन मात्र 15 वर्ष में ही इसे पूरा कर लिया गया...
हालांकि यह एक बहुत बड़ा कार्य था लेकिन मात्र 15 वर्ष में ही इसे पूरा कर लिया गया। उस समय से अब तक इस दीवार का विस्तार, पुनः निर्माण अनेक बार किया गया है और इसका काफी हिस्सा नष्ट भी हो गया है। इसके बावजूद दीवार काफी हद तक बची हुई है।
दुर्भाग्य से जिस उद्देश्य के लिए दीवार का निर्माण कराया गया, वह दीवार इतनी अच्छी नहीं थी कि कबाइलियों की घुसपैठ को रोक सके। इसके अलावा दीवार का कुछ हिस्सा हमेशा मरम्मत मांगता था, इसलिए यह कबाइली,जिन्हें मंगोल कहा जाता था टूटे हुए हिस्सों से आना-जाना जारी रखते थे यही नहीं चीनी स्वयं दीवार के भीतर नहीं रूकते थे।
कभी-कभी चीनी किसान दीवार के बाहर अपनी फसल लगाया करते थे। इसके बावजूद इस दीवार का अपना महत्व है। आज भी वह चीनी व मंगोल संस्कृति के बीच एक किस्म की सीमा के तौर पर काम करती है और साथ ही यह कृषि व घुमंतू आधारित जीवनशैलियों के बीच में भी दीवार का काम करती है। (Interesting Facts)
यह दीवार 1500 मील से अधिक लंबी है। चूंकि इसे सुरक्षा व्यवस्था के रूप में बनाया गया था, इसलिए यह पहाड़ों का सहारा लेती है और पतले-पतले नालों का लाभ उठाती है। यह दीवार मिट्टी, पत्थर व ईट से बनी है। दीवार की एक और खासियत यह है कि इसके कुछ हिस्से से मिट्टी की इतनी प्यारी व भीनी खुशबू आती है। कि बस दिल को छू जाती है। हां, दीवार की ऊंचाई एक सी नहीं है। यह 4 से 9 मीटर ऊंची है तथा नियमित अंतराल में इसमें वाॅच टॅावर बने हुए हैं। एक अन्य दिलचस्प बात यह है कि दीवार के ऊपर चार मीटर चौड़ी सड़क भी है। (Interesting Facts)
lotpot | lotpot E-Comics | Interesting Facts | Facts about the great wall of china | The Great Wall of China | लोटपोट | लोटपोट इ-कॉमिक्स