चतुर मुर्गा और लोमड़ी- एक प्यारी सीख देने वाली कहानी

चतुर मुर्गा और लोमड़ी- बहुत समय पहले की बात है। एक घने जंगल में एक बड़ा सा पेड़ था। उसी पेड़ पर एक मुर्गा रहता था। मुर्गा बहुत सीधा-सादा और समझदार था। वह रोज़ सुबह सूरज निकलने से पहले ही उठ जाता

New Update
chatur-murga-aur-lomdi

Clever cock and fox- a cute learning story

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

चतुर मुर्गा और लोमड़ी- बहुत समय पहले की बात है। एक घने जंगल में एक बड़ा सा पेड़ था। उसी पेड़ पर एक मुर्गा रहता था। मुर्गा बहुत सीधा-सादा और समझदार था। वह रोज़ सुबह सूरज निकलने से पहले ही उठ जाता और बड़े मस्ती से ‘कूकड़ू-कूं’ करता। फिर दिन में वह जंगल में घूमकर दाना-पानी चुगने निकल जाता और शाम होने से पहले अपने पेड़ पर लौट आता।

उसी जंगल में एक चालाक लोमड़ी भी रहती थी। वह हर रोज़ उस मुर्गे को पेड़ पर बैठा देखती और सोचती,
"वाह! क्या मोटा-ताजा मुर्गा है। अगर यह मुझे मिल जाए तो मज़ेदार खाना बन जाए।"
लोमड़ी कई बार पेड़ के नीचे जाकर मुर्गे को पकड़ने की कोशिश करती, लेकिन मुर्गा बहुत होशियार था। वह हमेशा सावधान रहता और लोमड़ी को आते ही पेड़ पर और ऊपर चढ़ जाता। लोमड़ी हर बार खाली हाथ लौट जाती।

एक दिन लोमड़ी ने सोचा,
"हर बार ताकत से कोशिश की, लेकिन यह नहीं पकड़ा। अब कोई चाल चलनी पड़ेगी।"
उसने एक योजना बनाई। अगले दिन लोमड़ी मुर्गे के पेड़ के नीचे गई और मीठी आवाज़ में बोली:
"अरे मुर्गे भाई! क्या तुम्हें खबर नहीं मिली? जंगल के राजा ने आज ऐलान कर दिया है कि अब से कोई जानवर किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। अब सब आपस में दोस्त बनकर रहेंगे। इसलिए नीचे आ जाओ, हम भी गले मिल लें और एक-दूसरे को बधाई दें।"

लोमड़ी की बात सुनकर मुर्गा मुस्कुराया। उसे समझ आ गया कि यह लोमड़ी की कोई चाल है। उसने मन में सोचा,
"भला भेड़िया, बाघ, शेर और शिकारी कुत्ते इतने अच्छे दोस्त कब से हो गए? यह तो जरूर कोई धोखा है।"

मुर्गा पेड़ पर बैठा-बैठा बोला:
"अरे वाह लोमड़ी बहन, यह तो बड़ी अच्छी खबर है। देखो, पीछे से हमारे और दोस्त भी आ रहे हैं। शायद वो भी इस खुशी में शामिल होना चाहते हैं।"

लोमड़ी ने चौंककर पूछा:
"कौन दोस्त? कौन आ रहा है?"

मुर्गा बोला:
"अरे वो शिकारी कुत्ते! अब तो वो भी हमारे दोस्त हैं न।"

शिकारी कुत्तों का नाम सुनते ही लोमड़ी के चेहरे का रंग उड़ गया। वह डरकर बोली:
"अरे नहीं-नहीं, शायद उन्हें अभी तक यह खबर नहीं मिली है। मैं बाद में आकर मिलती हूं।"

यह कहते-कहते लोमड़ी उल्टी दिशा में तेज़ दौड़ पड़ी।

मुर्गा उसे भागते देख हंस पड़ा और बोला:
"अरे-अरे लोमड़ी बहन! कहां जा रही हो? अब तो हम सब दोस्त हैं न।"

लेकिन लोमड़ी पीछे मुड़कर भी नहीं देखी और वहां से भाग गई।
मुर्गा बहुत खुश हुआ कि उसकी समझदारी से आज उसकी जान बच गई।


सीख:

👉 हमेशा समझदारी से काम लेना चाहिए।
👉 मीठी बातों में आकर कभी धोखा न खाओ।
👉 मुसीबत में दिमाग ठंडा रखकर सोचना चाहिए।

और पढ़ें 

बाज का पछतावा – जंगल की अनमोल सीख

कहानी: जंगल का रहस्यमयी पेड़

Jungle Story : चुन्नू खरगोश की समझदारी

मैना की चतुराई – एक जंगल की मजेदार कहानी 🐦🌿

Tags : best hindi jungle story | Best Jungle Stories | Best Jungle Story | Best Jungle Story for Kids | best jungle story in hindi | choti jungle story | Hindi Jungle Stories | hindi jungle stories for kids | Hindi Jungle Story | hindi jungle stoy | Jungle Stories | inspirational jungle story | Jungle Stories for Kids | jungle stories in hindi | jungle story with moral | jungle story in Hindi for kids | Jungle story in Hindi | jungle story for kids | jungle story for children | kids jungle stories in hindi | kids Jungle Stories | kids hindi jungle story | kids hindi jungle Stories | kids jungle story | kids jungle story in hindi | Lotpot Jungle Story | moral jungle story for kids | moral jungle story | moral jungle story Hindi | मजेदार जंगल कहानी | बेस्ट जंगल कहानी | बच्चों की हिंदी जंगल कहानी | बच्चों की जंगल कहानी | छोटी जंगल कहानी | जंगल कहानी | मज़ेदार जंगल कहानी पढ़ें | हिंदी जंगल कहानी 

#Jungle Story #Hindi Jungle Story #Best Jungle Stories #Best Jungle Story #Hindi Jungle Stories #Lotpot Jungle Story #Jungle Stories #जंगल कहानी #kids Jungle Stories #kids hindi jungle Stories #Jungle Stories for Kids #बच्चों की जंगल कहानी #jungle stories in hindi #hindi jungle stories for kids #kids jungle stories in hindi #मजेदार जंगल कहानी #हिंदी जंगल कहानी #बच्चों की हिंदी जंगल कहानी #hindi jungle stoy #kids jungle story #best hindi jungle story #best jungle story in hindi #छोटी जंगल कहानी #बेस्ट जंगल कहानी #choti jungle story #Jungle story in Hindi #kids hindi jungle story #moral jungle story #kids jungle story in hindi #Best Jungle Story for Kids #jungle story for children #moral jungle story Hindi #jungle story in Hindi for kids #jungle story with moral #jungle story for kids #moral jungle story for kids #inspirational jungle story #मज़ेदार जंगल कहानी पढ़ें