/lotpot/media/media_files/4XX4TGTVSacrWHs9jUAS.jpg)
नोचे गए पंखों को अपने बच्चों को खिला देता है ग्रेबेस
Jungle World: अपने नोचे गए पंखों को अपने बच्चों को खिला देता है ग्रेबेस:- अपनी विचित्र आदतों के लिए मशहूर ग्रेबेस पक्षी पश्चिमी देशों में संतुलित क्षेत्रों के लगभग सभी कोस्मोपोलिटन क्षेत्रों में पाया जाता है। यह पक्षी स्वच्छ पानी में रहता है और मछलियों तथा अन्य जलीय जीवों का भोजन करता है। (Grebes Bird)
अपने नोचे गए पंखों को अपने बच्चों को खिला देता है...
और उन्हें पानी के नीचे पकड़कर ही अपना आहार बनाता है। यह पक्षी अपने ही पंख नोच डालता है। और अपने नोचे गए पंखों को अपने बच्चों को खिला देता है। ग्रेबेस के बच्चे भी अपने माता पिता के शरीर से पंख नोचकर खा जाते हैं। (Grebes Bird)
विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रेबेस अपने पंखों को इसलिए खाते हैं ताकि वह अपने शरीर के भीतर से मछलियों की हड्डियां तथा न पचने वाली अन्य वस्तुओं को शरीर से बाहर निकालने वाले ‘गुलेले’ बना सके। (Grebes Bird)
यह पक्षी अपने एक अंडे से बच्चा निकालने के बाद अपने दूसरे अंडे को बगैर बच्चा निकाले यथावत छोड़ देता है। प्रजनन काल के दौरान तो ग्रेबेस की कई प्रजातियों के सिर पर एक रंग बिरंगा फुदना सा उभर आता है। (Grebes Bird)
ग्रेबेस पक्षी | जानवरों के तथ्य | जंगल वर्ल्ड | birds facts | Animal Facts