/lotpot/media/media_files/CqjVkA1zBnYctCcPBf4Y.jpg)
पानी से बाहर निकलकर खूब मज़े करती हैं मडस्किपर मछली
Jungle World: पानी से बाहर निकलकर खूब मज़े करती हैं मडस्किपर मछली:- मछली को जल की रानी कहा जाता है। पानी से बाहर मछली के जीवित रहने की कल्पना भी नहीं की जा सकती लेकिन प्रशांत महासागर में पाई जाने वाली मडस्किपर नामक प्रजाति की मछलियां इस मामले में अलग हैं। (Jungle World)
हालांकि पानी से बाहर यह मछली भी सांस नहीं ले सकती लेकिन फिर भी...
हालांकि पानी से बाहर यह मछली भी सांस नहीं ले सकती लेकिन फिर भी यह पानी से बाहर निकलकर खूब मज़े करती हैं। यह संभव होता है इसके शरीर में बनी दो स्पंजी थैलियों की वजह से। (Jungle World)
दरअसल धरती पर आते समय इन्हीं स्पंजी थैलियों में यह पानी भर लेती है तथा इसी पानी से अपने गिल्स को गीला रखती है और जब दोनों थैलियों वाला पानी खत्म हो जाता है या सूख जाता है तो ये ग्रासनी तथा अपने मुँह की सहायता से ऑक्सीजन ले लेती हैं। (Jungle World)
इस कारण कई घंटों तक पानी के बाहर भी मज़े से रह सकती हैं। प्रायः कीचड़ और दलदल में रहने वाली इस मछली की आँखें इसके सिर के ऊपर वाले हिस्से पर होती हैं। (Jungle World)
जंगल | Animal Facts | जंगल वर्ल्ड | जानवरों के तथ्य| Mudskipper fish