Jungle World सबसे सुंदर तोता ग्रीनविंग मकाऊ:- तोतों की सभी प्रजातियों में से सबसे अधिक आकर्षक जाना-जाने वाला तोता है ग्रीनविंग मकाऊ (Greenwing Macau)। इसे रैड एंड ग्रीन मकाऊ (लाल तथा हरा मकाऊ) के नाम से भी जानते हैं। (Jungle World)
इनका बदन सुर्ख लाल रंग का होता है परंतु इनके पखों पर हरे तथा नीले रंग की लम्बी पट्टियाँ...
इनका बदन सुर्ख लाल रंग का होता है परंतु इनके पखों पर हरे तथा नीले रंग की लम्बी पट्टियाँ होती हैं जिससे उड़ने पर इनके पंखों पर अधिकतर नीला रंग तथा थोड़ा-सा हरा रंग नजर आता है। इनकी चोंच का रंग मटमैला-सा होता है जो बेहद मजबूत होती है। इसकी मदद से ये पक्षी कठोर से कठोर फलों को भी फोड़ सकते हैं। (Jungle World)
इनके पंजे भी मजबूत पकड़ वाले होते हैं क्योंकि ये अक्सर पेड़ों और पहाड़ों की ढलान के ऊपर लटकते रहते हैं। मूल रूप से ये दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में पाए जाते हैं। मकाऊ तोतों की अन्य प्रजातियों की तरह इन पर भी विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है। (Jungle World)
ये तोतों की बड़े आकार की प्रजातियों में से एक है जो लगभग 60 सैंटीममीटर तक लम्बे हो सकते हैं। इनके पंखों की लम्बाई भी लगभग 60 सैंटीमीटर इंच तक होती है। आमतौर पर अच्छे से पाले जाने पर ये 50 साल तक जिंदा रह सकते हैं। इन्हें चबाना तथा कुतरना पसंद होता है और पालतू मकाऊ तोतों को खुला छोड़ देने पर ये घर में चीजों को चबाकर खराब कर सकते हैं। (Jungle World)
जंगलों में भोजन की तलाश में ये 15 से 20 किलोमीटर तक यात्रा करते हैं। यें दिन में सक्रिय होते हैं और सूरज की पहली किरण के साथ ही उठ जाते हैं। और चिल्लाना शुरू करते हैं और प्रातःकाल घोंसलों से निकल कर भोजन खोजने के काम में जुट जाते हैं। इनकी उड़ने की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। (Jungle World)
इनके तथा इनकी प्रजाति के अन्य मकाऊ तोतों (Greenwing Macau) के बारे में एक खास बात है कि इनके चेहरे पर जो छोटे-छोटे पंख होते हैं उनका पैटर्न एक-दूसरे से एकदम अलग होता है। यह ऐसा ही है जैसे हर इंसान की उंगलियों में निशान अलग होते हैं। ये सामाजिक पक्षी है जो झुण्ड में रहना ही पसंद करते है। (Jungle World)
मकाऊ तोतों की अन्य प्रजातियां
मकाऊ तोतों की कुल 17 प्रजातियां पाई जाती हैं और लगभग ये सभी संकटग्रस्त हैं। इनकी 3 प्रजातियां सबसे ज्यादा संकट में हैं रैड फ्रंटेड मकाऊ, ब्लू-थ्रोटेड मकाऊ तथा हायासिंथ मकाऊ। (Jungle World)
सबसे बड़ा मकाऊ तोता हायासिंथ मकाऊ होता है इसका आकार साढ़े 1 मीटर तक होता है और इसके पंखों का फैलाव डेढ़ मीटर तक हो सकता है।
सबसे छोटा मकाऊ मिनी मकाऊ है जो लगभग 18 सैंटीमीटर का होता है। अमेजाॅन जंगलों में रहने वाले मकाऊ तोते (Greenwing Macau) नदी के आसपास की मिट्टी खाते हैं। माना जाता है कि जहरीले फलों का असर खत्म करने के लिए वे ऐसा करते हैं वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार वे विटामिन ‘बी’ प्राप्त करने के लिए ऐसा करते हैं। (Jungle World)
lotpot-latest-issue | Hyacinth macaw | लोटपोट | animal-planet | animal-facts | Facts about Macaw