/lotpot/media/media_files/QzU5xqP09dyc4mHZzAUF.jpg)
बिना सर के भी एक हफ्ते ज़िंदा रहता है कॉकरोच
Jungle World बिना सर के भी एक हफ्ते ज़िंदा रहता है कॉकरोच:- कॉकरोच लाखों वर्षों से अस्तित्व में हैं और पृथ्वी पर सबसे अनुकूलनीय कीटों में से कुछ के रूप में विकसित हो रहे हैं। दुनिया में कॉकरोच की लगभग 4,000 जीवित प्रजातियाँ हैं। इनमें से लगभग 70 प्रजातियाँ संयुक्त राज्य अमेरिका में पाई जाती हैं। (Jungle World)
कॉकरोच आमतौर पर इमारतों और घरों में पाए जाते हैं क्योंकि वे भोजन और पानी के करीब गर्म वातावरण पसंद करते हैं। दुर्भाग्य से, कॉकरोच एलर्जी का कारण बन सकते हैं और अस्थमा के दौरे को ट्रिगर कर सकते हैं, खासकर बच्चों में। वे लगभग 33 विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया भी फैला सकते हैं। (Jungle World)
काॅकरोच हमारे आसपास पाए जाने वाले सबसे आम कीट हैं। जो हमारे किचन में भी मिल जाते हैं, तो स्टोर रूम में भी। वो फैलाते बीमारी ही हैं। पर क्या आप काॅकरोचों के बारे में सबकुछ जानते हैं?
अगर नहीं, तो पोस्ट में जानें, काॅकरोचों से जुड़ी कुछ रोचक बातें...
1) काॅकरोच का सर अगर काट दिया जाए, तब भी वो कई दिनों तक जीवित रहता है। उसकी मौत सर के न होने से बिल्कुल नहीं होती, बल्कि वो भूख से मरता है। (Jungle World)
2) काॅकरोच खुद के बनाए परिवेश में रहते हैं। वो खुद के पड़ोसी भी बनाते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से समाज भी बनाते हैं।
3) काॅकरोच अगर ज्यादा लंबे समय तक अकेले रहते हैं, तो वे बीमार पड़ जाते हैं। काॅकरोच पूरी तरह से सामाजिक होते हैं। (Jungle World)
4) अमेरिका में काॅकरोच की नई प्रजाति मिली है, जो बर्फ जमने की ठंड में भी जीवित रहते हैं।
5) काॅकरोच किसी जगह अकेले नहीं जाते, बल्कि झुंड में जाते हैं। (Jungle World)
6) काॅकरोच अगर स्पेस में या सतह के ऊपर पैदा होते हैं। तो वो जल्दी से बढ़ते हैं। तेजी से मजबूत होते हैं, जमीन पर रहने वाले काॅकरोच की तुलना में।
7) सांप की तरह काॅकरोच भी अपने शरीर की ऊपरी सतह यानि परत को छोड़ते हैं। (Jungle World)
8) काॅकरोच धरती पर पहुंचने वाले सबसे पुराने कीटों में से हैं। काॅकरोच धरती पर डाॅयनासोरों से 120 मिलियन साल पहले आए थे।
9) काॅकरोच धरती पर सबसे तेजी से प्रजनन करने वाले कीट हैं।
10) काॅकरोच अपने समूह में वार्तालाप भी करते हैं। वो संदेशों के आदान-प्रदान में सक्षम होते हैं।
11) काॅकरोच अपने दो पैरों पर भी दौड़ सकते हैं। इस दौरान वो डेढ़ मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार पा लेते हैं। (Jungle World)
lotpot-e-comics | jungle-animals | jungle-safari | jungle-report | animal-planet | Cockroach Facts | Facts about Cockroach | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | jngl-vrldd | jngl-riportt