/lotpot/media/media_files/i0Rbc40tXgdKla5Gs9tq.jpg)
खेतों पर सबसे बड़ा पक्षी माना जाता है टर्की
Jungle World खेतों पर सबसे बड़ा पक्षी माना जाता है टर्की:- जंगली टर्की को सबसे पहले अमरीका में खोजा गया था। टर्की ज़्यादातर उत्तर मेक्सिको और पूर्वी युनाइटेड स्टेट्स में पाए जाते हैं। टर्की खेतों पर सबसे बड़ा पक्षी माना जाता है। (Turkey Bird)
नर टर्की को टॉम या कॉक कहा जाता है, वहीं मादा टर्की को मुर्गी कहते हैं...
नर टर्की को टॉम या कॉक कहा जाता है, वहीं मादा टर्की को मुर्गी कहते हैं। युवा नर टर्की को जेक और युवा मादा टर्की को जेन्नी कहते हैं। टर्की मांसाहारी और शाकाहारी खाना खाते हैं। ये कीड़े, पौधे, मक्का, गेहूँ और बीज खाते हैं। टर्की की छाती के नीचे कड़े बाल होते हैं। (Turkey Bird)
नर टर्की मादा टर्की के साथ मेटिंग के समय अपनी पूछ के पर खोलकर अपने आपको ढक लेता है। इस तरह से टर्की अपने दुश्मनों को गुस्सा दिखाने के लिए भी अपने पर खोल लेता है। मादा टर्की को हासिल करने के लिए नर टर्की आपस में लड़ाई भी करते हैं।
बाकी पक्षियों की तरह नर टर्की मादा टर्की से ज़्यादा रंग बिरंगे होते है। ये हरे, काले और भूरे रंग में होते है। जंगली टर्की उड़ सकते है। टर्की पेड़ों पर सोते है। (Turkey Bird)
व्यापारिक टर्कियों की नस्ल ज़्यादातर सफेद रंग में होती है। ये उड़ नहीं सकते क्योंकि इनकी छाती ज़्यादा मोटी और भारी होती है। टर्की को ठंडा पानी और ठंड पसंद नहीं होती। व्यापारिक टर्कियों को गरम रखने के लिए लैंप लगाए जाते हैं। एक समय में टर्की 9 से 18 अंडे देते हैं। ये अंडे सफेद रंग के होते हैं। (Turkey Bird)
Animal Facts | जंगल वर्ल्ड | जानवरों के तथ्य | birds facts | टर्की पक्षी