Advertisment

साइंस क्राफ्ट : आलू से लाईट बल्ब कैसे जलायें

Kids Craft : बच्चों ये एक ऐसा आसान सा क्राफ्ट है जिसे आप बस कुछ ही चीज़ों के साथ बना सकते हैं , इसके लिए आपको चाहिए होगा एक आलू, एक सिक्का , ताम्बे की तार और  जिंक की कील. अब आप इसे बनाना शुरू कर सकते हैं.

New Update
Kids Craft आलू से लाईट बल्ब कैसे जलायें

Kids Craft : बच्चों ये एक ऐसा आसान सा क्राफ्ट है जिसे आप बस कुछ ही चीज़ों के साथ बना सकते हैं , इसके लिए आपको चाहिए होगा एक आलू, एक सिक्का , ताम्बे की तार और  जिंक की कील. अब आप इसे बनाना शुरू कर सकते हैं.

ये है वो आलू से लाईट बल्ब बनाने का तरीका :-

सबसे पहले आलू को आधा काट लें और फिर उन टुकड़ो में एक छोटा चीरा लगाएं ताकि उसके अंदर सिक्का जा सके।

अब एक सिक्के के आसपास ताम्बे की तार को लपेटे और उसे छोड़ दे। इसी तरह दूसरे सिक्के पर भी तार लपेटें।

अब इन सिक्को को आलू के बीच में किये हुए चीर में डाले और खुली हुई तार बाहर रखें।

Advertisment

अब तीसरी तार को एक जिंक की कील के आसपास लपेटे और इसका छोर भी खुला छोड़ दें और इस कील को एक आलू के आधे टुकड़े पर लगा दें।

अब आलू में लगी तार के छोर को आलू में लगे कील की तार के छोर के साथ मिलाकर एक दूसरे कील के आसपास लपेटे और दूसरे कील को दूसरे कटे हुए आलू में दबा दें।

अब ताम्बे की तार के दोनों छोर को बल्ब के साथ जोड़ दें और आपका बल्ब जल उठेगा।

और ये भी पढ़ें : Easy Craft: बच्चों के लिए फूलों का एक्सपेरिमेंट

www.facebook.com

Advertisment