क्रिसमस पर कहानी : इंसानियत की नई सीख- ये कहानी एक छोटे से फिर ट्री की है, जो बड़े क्रिसमस ट्री होने का सपना देखता है। बड़े क्रिसमस ट्री बहुत ही अनुभवी होते हैं और उन्होंने जीवन को बहुत करीब से देखा होता है। वे जानते हैं कि बड़ा होना मुश्किल है। साथ ही वे फिर ट्री को कहते रहते थे कि इंसान हम ट्री के साथ अच्छे नहीं होते हैं, लेकिन फिर ट्री को इसपर यकीन नहीं होता था। वो तो बस बड़ा होना चाहता था ताकि क्रिसमस पर उसे भी लोग अपने घरों में ले जाकर सजा सके। वो ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहता था। एक दिन एक बच्चा अपने पेरेंट्स के साथ फिर ट्री खरीदने के लिए आया। उस दिन फिर ट्री बहुत खुश था। बच्चे आए और उसे पहली नजर में ही पसंद कर गए। वे उसे घर भी ले आए और उसे अपने लिविंग रुम में सजाने लगे। फिर ट्री को खूब सारी लाइट्स से सजा दिया गया। क्रिसमस नजदीक आ गया और क्रिसमस ट्री भफी सजकर तैयार हो गया। सबने उसे खूब सराहा। वो बहुत ही सुंदर लग रहा था। उसने सोचा कि सभी बड़े ट्री इंसानों के बारे में बहुत ही गलत सोचते हैं। फिर ट्री गर्व से ऊंचा हो गया और अपनी शाखाओं को और ऊंचा कर फैला दिया ताकि लोग उसे और ज्यादा फोकस करें। जनवरी तक वह ट्री लिविंग रुम की शोभा बना रहा, लेकिन उसके बाद वो अपना चार्म खोता गया। अब उसे कोई छूता नहीं है, कोई देखता नहीं है। कोई उसके कांटों से खेलता नहीं है। घरवालों ने उसे कुछ दिनों बाद तहखाने में बंद कर दिया गया। फिर ट्री को बहुत बुरा लग रहा था कि उसके साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है, लेकिन कुछ समय बाद उसे तहखाने से बाहर निकाला गया। फिर ट्री बहुत खुश था कि उसे अपने परिवार में वापस जाने का मौका मिल रहा है। वो एक बार फिर आजादी में सांस ले पाएगा। वो अपनी सोने की धरती को बहुत याद कर रहा था जब उस तहखाने में बंद किया गया था। बाद में उसे समझ आया कि उस परिवार ने उसे स्वस्थ्य बनाने के लिए उस तहखाने में बंद किया था। हर साल इसी तरह से वो परिवार उसे लेकर आता था और लिविंग रुम में रखता था। वो नए परिवार के साथ बहुत खुश रहता था। आखिरकार बड़े क्रिसमस ट्री को भी एहसास हुआ कि सारे इंसान बुरे नहीं होते हैं। कहानी की सीख: यह कहानी हमें यह सिखाती है कि हर अनुभव से सीखना चाहिए और धैर्य रखना बहुत जरूरी है। पहले से बनी धारणाओं के आधार पर दूसरों का आकलन नहीं करना चाहिए। सभी इंसान बुरे नहीं होते और प्यार करने वाले लोग भी मिलते हैं, जो हमें संजोकर रखते हैं। साथ ही, यह कहानी धैर्य और उम्मीद का महत्व समझाती है – हर कठिन समय के बाद अच्छे दिन जरूर आते हैं। और पढ़ें कहानी (Hindi Story): क्रिसमस का असली संदेश: इंसानियत और सेवा की सीख Motivational Story : पंखों से नहीं, हौसले से उड़ान होती है सीख देती कहानी : सबसे कीमती माॅडल Motivational Story - मनोहर की बुद्धिमानी