/lotpot/media/media_files/1jz7YDasTvz3hU345IFd.jpg)
सबसे कुशल मछुआरा किंगफिशर
Jungle World सबसे कुशल मछुआरा किंगफिशर:- किंगफिशर (Kingfisher ) उड़ते हुए बेहद ऊंचाई से नदी में रहने वाली मछलियों को देख लेता है और तीर के समान नदी में गोता लगा कर पानी के अदंर से ही मछली को अपनी चोंच में जकड़ कर वापस हवा में उड़ जाता है। यह लगभग 90 मीटर दूरी से अपने शिकार को देख लेता हैं। यह दुनिया का सबसे कुशल मछुआरा है, उसका निशाना शायद ही कभी चूकता हो। मछलियों को पकड़ने के लिए उसकी चोंच चाकू जैसी तेज तथा कठोर होती है। ये अक्सर तालाबों, नदियों और झीलों के पास पाए जाते हैं। (Jungle World)
किंगफिशर ‘कोरासीफोम्र्स’ वर्ग के छोटे से मध्यम आकार के चमकीले रंग के पक्षियों का एक समूह है। ये ‘बी ईटर’, ‘हाॅर्नबिल’, ‘मोटमोट’ के संबंधी हैं। इनकी कई प्रजातियाँ पूरी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों जैसे अफ्रीका, एशिया और ओशिनिया के ऊष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाती है। (Jungle World)
इनकी कुल 144 प्रजातियाँ हैं जिन्हें तीन उपकुलों और 19 पीढ़ियों में...
इनकी कुल 144 प्रजातियाँ हैं जिन्हें तीन उपकुलों और 19 पीढ़ियों में विभाजित किया गया हैं। सभी किंगफिशर के बड़े सिर, लम्बी और तेज नुकीली चोंच, छोटे और ठूंठदार पूंछ होती हैं। अधिकांश प्रजातियों के पास चमकीले पंख होते हैं जिनमें अधिकांशतः नर और मादा एक समान दिखते हैं। (Jungle World)
अधिकांश प्रजातियाँ वितरण के लिहाज से ऊष्णकटिबंधीय हैं और कुछ ही प्रजातियाँ केवल जंगलों में पाई जाती हैं। ये खाली जगहों में घोंसला बनाते हैं जो आमतौर पर जमीन पर प्राकृतिक या कृत्रिम तरीके से बने किनारों में खोदी गई सुरंगे होती हैं। (Jungle World)
आहार
यह पक्षी पानी के किनारे किसी पेड़ की डाली पर बैठकर मछली का शिकार करता है। मछली नजर आते ही यह उस पर हमला कर देता है और पकड़ लेता है। इसके अलावा ये मेंढक और अन्य उभयचरों, कीड़े, मकड़ियों, सरीसृप और यहाँ तक कि छोटे पक्षियों व उनके चूजों को भी खा जाता है। इनका आहार इनके रहने के स्थानों पर निर्भर करता है। (Jungle World)
भारत में 9 प्रजातियाँ
भारत में इनकी लगभग 9 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इनमें से प्रमुख है। ‘स्माॅल ब्ल्यू किंगफिशर’ तथा ‘व्हाइट बै्रस्टेड किंगफिशर’। ‘स्माॅल ब्ल्यू किंगफिशर’ का आकार लगभग गौरैया जितना होता है। यह नीले-हरे रंग का होता है मगर इसका सामने धड़ वाला भाग हल्का भूरा होता है। सीधी मजबूत नुकीली चांेच के साथ किंगफिशर के लिए मछली पकड़ना आसान होता है। इसकी छोटी-सी पूंछ होती है। (Jungle World)
‘व्हाइट ब्रैस्टेड किंगफिशर’ का आकार मैना और कबूतर के बीच का सा होता है। बेहद प्यारा फिरोजी नीले रंग का इसका शरीर होता है। और इसका सर, गर्दन और धड़ का निचला हिस्सा चाॅकलेटी भूरा होता है और जैसा कि इसका नाम है। इसके सीने पर काॅलर वाला हिस्सा सफेद होता है। (Jungle World)
lotpot-e-comics | लोटपोट | जंगल वर्ल्ड