/lotpot/media/post_banners/XJ51DPGoIi0mkbqLd2hV.jpg)
वाघा बॉर्डर (Wagah border) सीमा भारत और पाकिस्तान के बीच में एक चैकी है। यह बीटिंग द रिट्रीट समारोह के लिए मशहूर है। इस समारोह में दोनों अंतर्राष्ट्रीय दरवाजों को बंद किया जाता है और भारत और पाकिस्तान के झंडे को झुकाया जाता है। करीब 5000 लोग वाघा बाॅर्डर पर यह देखने के लिए जाते है इसलिए यह दुनिया भर से आये लोगों के बीच काफी मशहूर है।
भारत के ध्वज कोड के अनुसार भारतीय झंडा सिर्फ सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक लहराना चाहिए। यह एक मनोरंजक समारोह होता है और इसमें सभी की देशभक्ति और ऊर्जा भरी परफाॅरमेंस देखने को मिलती है। जो सुरक्षाकर्मी इस बीटिंग रिट्रीट को करते हैं, उन्हें देख परख कर चुना जाता है और उन्ही लोगों को चुना जाता है जिनका कद लम्बा हो और जो यह अच्छी तरह से कर सके।
यह समारोह 1959 में शुरू हुआ था और दोनों देशों की सरकार ने इसपर मोहर लगायी थी। तभी से पूरे जोर शोर के साथ यह समारोह किया जाता है। हालाँकि कुछ सालों बाद इस समारोह में आक्रोश देखने को मिला था।
सीमा पर स्थित इस जगह में बहुत बड़ा तोरण पथ है और दोनों देश के अपने अपने दरवाजे है। यहाँ पर बैठने की व्यवस्था हैं, ताकि लोग आराम से इस समारोह को देख सके। महिलाओं के लिए अलग सीट रिजर्व की जाती है और यहाँ पर गेट के पास वीआईपी जगह भी है जिसके लिए खास पास लिया जाता है।
यह पंजाब के अमृतसर स्थित अटारी में है। अमृतसर से करीब 28 किलोमीटर और दिल्ली से 475 किलोमीटर दूर यह भारत पाकिस्तान का अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। यह पंजाब में एन एच 1 पर स्थित है। यह सीमा पाकिस्तान में शहर से 25 किलोमीटर दूर लाहौर में स्थित है।
यह समारोह 45 मिनट तक चलता है और सूर्यास्त से पहले खत्म हो जाता है। सर्दियों में यह शाम के 4.15 बजे और गर्मियों में 4.45 पर यह आयोजित किया जाता है। बाॅर्डर के गेट सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहते है, हालाँकि समारोह 4 बजे के बाद ही शुरू होता है। तो अगर आपको यह मजेदार समारोह देखना है तो आपको 3 बजे तक यहाँ पर पहुंचा पड़ेगा।