Public Figure भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे भीमराव अम्बेडकर:- भारतीय संविधान के रचयिता और दलित क्रांति के सूत्रधार डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के नजदीक स्थित महू में 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था। डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का मूल नाम अंबा वाडेकर था इनके एक शिक्षक महादेव अम्बेडकर जो इन्हें बहुत मानते थे उन्होंने इनका स्कूल रिकॉर्ड में नाम बदलकर अंबा वाडेकर से अम्बेडकर कर दिया था। (Lotpot Personality)
डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की असंख्य उपलब्धियों में से कुछ उपलब्धियों के बारे में हम बता रहे हैं:
1) समाज में बाबासाहब अम्बेडकर के नाम से विख्यात डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिदिन 18 घंटे पढ़ाई करते थे और बाकी घंटे सोने और व्यायाम, खाने, नहाने और अन्य गतिविधियों को देते थे। बाबासाहेब 8 साल का कोर्स 3 साल से कम समय में पूरा करने के लिए प्रतिदिन 21 घंटे पढ़ाई करते थे।
2) भीमराव अम्बेडकर विदेश जाकर अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री लेने वाले पहले भारतीय व्यक्ति थे। (Lotpot Personality)
3) इकोनामिक नोबेल प्राइज़ जीत चुके अर्थशास्त्री प्रोफेसर अमर्त्य सेन डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को अर्थशास्त्र में अपना पिता मानते थे।
4) डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर एकमात्र ऐसे भारतीय हैं जिनकी पोट्रेट लंदन संग्रहालय में कार्ल मार्क्स के साथ लगी हुई है। (Lotpot Personality)
5) डॉक्टर भीमराव आज़ाद भारत के पहले कानून मंत्री और संविधान सभा के अध्यक्ष थे 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान के उस प्रारूप को स्वीकार किया, जिसे डॉ. बीआर आंबेडकर की अध्यक्षता में ड्राफ्टिंग कमेटी ने तैयार किया था, इसी रूप में संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बना।
6) डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे। (Lotpot Personality)
7) 6 दिसंबर, 1951 को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने इस संसार को अलविदा कह दिया।
8) इसी की याद में 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस मनाने का चलन 2015 को शुरू किया गया, यह दिलचस्प है कि ये चलन उस साल शुरू हुआ जब डॉ. अंबेडकर की 125वीं जन्म जयंती मनाई गई थी। (Lotpot Personality)
lotpot-e-comics | Bhimrao Ambedkar | First Law and Justice Minister of India | लोटपोट | lottpott-i-konmiks