/lotpot/media/media_files/56euUwpWi3d2gKhoAElk.jpg)
अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार विजेता डाॅ. अमर्त्य सेन
Public Figure अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार विजेता डाॅ. अमर्त्य सेन:- हमारी ज़िंदगी में प्रेरणा कब और कैसे आती है यह किसी को पता नहीं चलता। अमर्त्य सेन का जन्म 3 नवंबर 1933 में कोलकाता के शांतिनिकेतन में हुआ था। वह एक मशहूर अर्थशास्त्री है। अमर्त्य सेन ने शांति निकेतन और प्रेसीडेंसी काॅलेज से पढ़ाई पूर्ण करने के बाद कैम्ब्रिज के ट्रिनीटी काॅलेज से शिक्षा प्राप्त की। (Lotpot Personality)
अपने जीवन के कुछ वर्ष उन्होंने मांडले में भी बिताए और उनकी प्रारंभिक शिक्षा ढाका में हुई। अमर्त्य सेन को 1997 में अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1999 में अमर्त्य सेन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
डाॅक्टर अमर्त्य सेन ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि कैसे जातिवाद के एक...
डाॅक्टर अमर्त्य सेन ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि कैसे जातिवाद के एक वाक्य में एक गरीब मुसलमान की मौत ने उन्हें प्रेरित किया कि उन्हें देश की अर्थशास्त्र स्वतंत्रता के लिए कुछ करना चाहिए। अमर्त्य सेन जादवपुर विश्वविद्यालय, दिल्ली स्कूल ऑफ इक्नाॅमिक्स और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में भी शिक्षक रहे हैं। सेन ने एम.आई.टी, स्टैनफोर्ड, बर्कली और काॅरनेल विश्वविद्यालयों में अतिथि अध्यापक के रूप में भी शिक्षण किया है। अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र में उनके काम के लिए मदर टेरेसा भी कहा जाता है। (Lotpot Personality)
अर्थशास्त्र में अपने योगदान के अलावा, सेन ने दर्शनशास्त्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, विशेषकर नैतिकता और राजनीतिक दर्शन के क्षेत्र में। उन्होंने सामाजिक विकल्प, न्याय और मानवाधिकार जैसे विषयों पर विस्तार से लिखा है और उनका काम इन क्षेत्रों में बहस को आकार देने में प्रभावशाली रहा है। (Lotpot Personality)
अमर्त्य सेन की किताबों को करीब 30 भाषाओं में अनुवादित किया गया है। डाॅक्टर अमर्त्य सेन को उनके काम के लिए करीब 80 से ज़्यादा सम्मान दिए जा चुके हैं। साल 2010 में टाइम्स पत्रिका ने डाॅक्टर सेन को 100 सबसे ज़्यादा प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। उनके कामों ने लोगों को अमीर और गरीब को एक जैसा सोचने के लिए मजबूर कर दिया। डाॅक्टर सेन की खाना बांटने की योजना और अकाल में मदद करने की योजना भारत के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई। (Lotpot Personality)
lotpot-e-comics | Amartya Sen | Nobel Prize Winner | Amartya Sen Biography | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | अर्थशास्त्र के मदर टेरेसा