/lotpot/media/media_files/FpLRfBvZRAr6zVZIoYAw.jpg)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
Public Figure नेताजी सुभाष चंद्र बोस:- “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा!” जैसा क्रांतिकारी नारा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माता का नाम प्रभावती देवी था। सुभाष चंद्र बोस एक सच्चे देशभक्त और राष्ट्रवादी थे। सुभाष चंद्र बोस हिंसा से आज़ादी की लड़ाई लड़ने में विश्वास रखते थे। इसीलिए उन्होंने ब्रिटिश के खिलाफ लड़ने के लिए ‘आज़ाद हिन्द फौज’ का गठन किया। उनके इसी जुनून से भरी देशभक्ति ने उन्हें देश का नायक बना दिया था। (Lotpot Personality)
नेताजी पढ़ाई में काफी अच्छे थे और उन्होंने 1921 में भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (आईएएस) और...
नेताजी पढ़ाई में काफी अच्छे थे और उन्होंने 1921 में भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (आईएएस) और भारतीय सिविल सेवा (आईसीएस) भी पास कर लिया था। लेकिन कुछ समय काम करने के बाद उन्होंने उसी साल इस पद से इस्तीफा दे दिया क्योंकि वह अंग्रेजों के नीचे काम करना नहीं चाहते थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को एक सच्चा देशभक्त माना जाता था। उन्होंने ऑस्ट्रिया में रहने वाली अंग्रेज़ी महिला एमिली शेंकल से शादी की थी। नेताजी और एमिली को एक बेटी हुई थी, जिसका नाम अनीता बोस रखा गया था। (Lotpot Personality)
इन्होने वह दो शब्द दिए थे, जिस पर हम सभी को गर्व हैं ‘जय हिन्द’।
कहा जाता हैं कि उनकी मृत्यु ताइवान के एक हवाई हादसे में हुई थी। कुछ लोगों ने कहा था कि वह रूस चले गए है लेकिन दोनों बातों में से कुछ भी सच नहीं साबित हुआ। उनकी 1942 में अडोल्फ हिटलर से मुलाकात हुई थी। जर्मनी से मेडागास्कर तक हिटलर ने उन्हें पनडुब्बी जहाज में घूमने का मौका दिया था। वह दो बार भारतीय नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रपति चुने गए। (Lotpot Personality)
ऐसा कहा जाता है कि सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु 18 अगस्त 1945 को एक विमान दुर्घटना में हुई थी। नेताजी की मृत्यु का सच आज भी एक रहस्य बना हुआ है। (Lotpot Personality)
lotpot-e-comics | netaji-subhash-chandra-bose | subhash-chandra-bose-jayanti | subhash-chandra-bose-slogan | subhash-chandra-bose-biography | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | netaajii-subhaass-cndr-bos | subhaass-cndr-bos