Positive News : सुपरस्टार-3 के सिंगर्स अधर्व, शुभ, ख़ुशी और देवी ने मोटू-पतलू पर हमसे खास बातचीत की। उन्होंने इससे जुड़े अपने अनुभव साझा किए। क्या कुछ कहा उन्होंने आइये जानते हैं।
मोटू-पतलू कार्टून के बारे में आप क्या कुछ जानते हैं? आपको उनमें क्या पसंद है?
शुभ ने कहा कि हमें जब भी शूट से समय मिलता है तो हम सब साथ मिलकर मोटू-पतलू देखते हैं। मोटू को जब भी समोसे की खुशबू आती है तो वो उड़कर वहाँ चला जाता है, मुझे वो बहुत पसंद आता है। वहीं अधर्व ने कहा कि मोटू-पतलू हमारा फेवरेट है। इसमें बहुत मज़ा आता है। इसमें काफी फन है। बचपन में मुझे लगता था कि सच में समोसे की खुशबू से सब उड़ने लगते हैं। कई बार मैंने समोसे को देखकर उड़ने की कोशिश भी की, लेकिन बाद में सच पता चल गया। मोटू-पतलू कार्टून के बारे में देवी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पहले मैं मोटू-पतलू इंग्लिश में पढ़ती थी, पर अब मुझे हिंदी भी समझ आती है, इसलिए मैं अब इसे निक किड्स चैनल पर देखती हूँ।
मोटू-पतलू की तरह आप लोग क्या-क्या मस्ती करते हैं?
देवी ने कहा कि हम शूट के बाद ख़ुशी दीदी के रूम में जाकर स्टोरी सुनते हैं, गाना गाते हैं, मस्ती करते हैं। वहीं अधर्व ने कहा कि इन लोगों के रूम में बस रील्स ही चलती हैं। वहीं लड़के क्या करते हैं, इस पर शुभ ने कहा कि मैं, अधर्व, और ख़ुशी का भाई सभी साथ मिलकर क्रिकेट खेलते हैं। कई बार हमें चोट लगते-लगते भी बची है।
इस इंटरव्यू में सिंगर्स ने अपनी मासूमियत भरी मस्ती और मोटू-पतलू के प्रति अपनी दीवानगी के बारे में बताया।
और पढ़ें :
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) मिशन के लिए भारतीय पायलटों का चयन
Paralympics 2024: भारत ने 22 पदकों के साथ रचा इतिहास
बच्चे और मोबाइल: एक गम्भीर समस्या
Smartwatch Junior 2024: नया अपडेट और फीचर्स