वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज

आधुनिक टेक्नोलॉजी का जबरदस्त इस्तेमाल करते हुए भारतीय रेलवे ने के चिनाव पुल के बाद अब पंबन ब्रिज का निर्माण पूरा कर अपनी इंजीनियरिंग क्षमता का अद्वितीय प्रदर्शन किया है.

By Lotpot
New Update
Vertical lift bridge news

Vertical lift bridge news

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज : आधुनिक टेक्नोलॉजी का जबरदस्त इस्तेमाल करते हुए भारतीय रेलवे ने के चिनाव पुल के बाद अब पंबन ब्रिज का निर्माण पूरा कर अपनी इंजीनियरिंग क्षमता का अद्वितीय प्रदर्शन किया है. यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है, जो आधुनिक तकनीक और उत्कृष्ट डिजाइन का शानदार उदाहरण है. यह पुल मुख्य भूमि के मंडपम को पंबन द्वीप और रामेश्वरम से जोड़ता है.

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा निर्मित इस परियोजना ने भारतीय रेलवे की तकनीकी और डिजाइन में नई ऊंचाइयों को छुआ है.वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज की खासियत यह है कि इसका बीच का हिस्सा खुलने के बजाय, लिफ्ट की तरह पूरा हिस्सा ऊपर उठ जाता है. 2.05 किलोमीटर लंबे इस पुल में 19.3 मीटर के 100 स्पैन और 63 मीटर का एक विशेष नेविगेशनल स्पैन शामिल है. इसे अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेंट TYPSA ने भारतीय और यूरोपीय मानकों के अनुसार डिजाइन किया है.

यह पुल भारत में अपनी तरह का पहला और दुनिया में दूसरा पुल है.नए पंबन ब्रिज में 18.3 मीटर के 100 स्पैन और 63 मीटर का एक नेविगेशनल स्पैन शामिल है. यह मौजूदा पुल की तुलना में 3 मीटर ऊंचा है। इसके निर्माण में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल नियंत्रित सिस्टम का उपयोग किया गया है, जो इसे ट्रेन नियंत्रण प्रणालियों को नियंत्रित करने में सहयोग करता है

इस पुल को बनाने में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कि जंग न लग सके,  इसकी मदद से पहले के मुकाबले तेज रफ़्तार में ट्रेनों का परिचालन हो सकेगा। इस पुल की सबसे खास बात इसका वर्टिकल लिफ्ट सिस्टम है, जो इसे अन्य पुलों से अलग बनाता है। जब कोई जहाज पुल के नीचे से गुजरना चाहता है, तो रेलवे नियंत्रण कक्ष को संकेत भेजेगा। तब पुल के इस भाग को लिफ्ट की तरह ऊपर उठाया जाएगा। इस दौरान ट्रेन परिचालन को रोका जाएगा। पुल में हाई पावर इलेक्ट्रिक मोटर्स लगे हैं। पहले पुराने पुल मे यह प्रक्रिया करीब 45 मिनट में होती थी। वो अब महज 5 मिनट और कुछ सेकंड में पूरी हो जाएगी। जिससे रेल यातायात भी बाधित नहीं होता और इस क्षेत्र में समुद्री परिवहन  भी आसानी से होगा।

Tags : agricultural news | Best Hindi News Site | News | Best Kids News Site | Cricket news | Daily Kids News | fact news | Facts News | Gadget Kids News | Hindi Kids News | Hindi News | hindi Positive News | Indian cricket news | Kids Education news | Interesting News | Kids Hindi News | Kids News | kids tech news | kids tech news in hindi | latest tech news | Lotopt Positive News | Lotpot News | Lotpot Kids news | Lotpot Positive News | Lotpot Travel News | Newsline | Positive News 

यह भी जानें:-

साल का सबसे लंबा दिन कब और क्यों होता है?

Fun Facts: आर्ट डेको शैली की सबसे बड़ी मूर्ति है क्राइस्ट द रिडीमर

Fun Facts: कंप्यूटर का दिल है हार्ड डिस्क

Fun Facts: 5जी की मदद से ड्राइवरलेस ट्रांसपोर्ट