विश्व जल दिवस : पानी जीवन का मूल और दुनिया का सबसे कीमती संसाधन -पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व जल दिवस के मौके पर पानी बचाने और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को फिर से दोहराया। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया

By Lotpot
New Update
Water is the origin of life and the most valuable resource in the world: PM Modi

Water is the origin of life and the most valuable resource in the world: PM Modi

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व जल दिवस के मौके पर पानी बचाने और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को फिर से दोहराया। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और भारत में इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। हर साल 22 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व जल दिवस की शुरुआत 1993 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छ पानी के महत्व को उजागर करना और सतत विकास लक्ष्य 6 को हासिल करना है, जिसका लक्ष्य 2030 तक सभी को पानी और स्वच्छता की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस वर्ष की थीम 'ग्लेशियर संरक्षण' है।

पानी जीवन का मूल और दुनिया का सबसे कीमती संसाधन : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर कहा, “विश्व जल दिवस के अवसर पर हम पानी बचाने और टिकाऊ विकास को प्रोत्साहित करने के अपने संकल्प को फिर से दोहराते हैं। पानी ही जीवन का आधार है, इसलिए इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।” एक वीडियो संदेश में उन्होंने भारत की पानी बचाने की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपरा को भी याद किया। उन्होंने कहा, “पानी जीवन का मूल और दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है। हमारे पूर्वजों ने हमेशा पानी के संरक्षण को प्राथमिकता दी है। वेदों और पुराणों में भी तालाब, बांध और जलाशय बनाने को मनुष्य का परम कर्तव्य बताया गया है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने पानी की कमी को देश की प्रगति के लिए एक बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में पानी की उपलब्धता, प्रबंधन और रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम चल रहा है। उन्होंने कहा, “गांवों में पानी के स्रोतों को बचाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। हो सकता है कि आपके आसपास पानी की कमी न हो, लेकिन हमें उन लाखों लोगों को नहीं भूलना चाहिए, जो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने नदियों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि नदियों की सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए महाकुंभ जैसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर नदी उत्सवों को नया मकसद देना चाहिए। इससे युवा पीढ़ी को पानी के महत्व का एहसास होगा और वे स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूक बनेंगे।

यह भी जानें:-

साल का सबसे लंबा दिन कब और क्यों होता है?

Fun Facts: आर्ट डेको शैली की सबसे बड़ी मूर्ति है क्राइस्ट द रिडीमर

Fun Facts: कंप्यूटर का दिल है हार्ड डिस्क

Fun Facts: 5जी की मदद से ड्राइवरलेस ट्रांसपोर्ट

Tags : News | agricultural news | Best Hindi News Site | Best Kids News Site | Cricket news | Daily Kids News | fact news | Hindi Kids News | Gadget Kids News | Facts News | Hindi News | hindi Positive News | Indian cricket news | Interesting News | Kids Education news | Kids Hindi News | kids tech news | Kids News | kids tech news in hindi | Lotopt Positive News | latest tech news | Lotpot Gadar 2 News not present in content