/lotpot/media/media_files/qIqSdOi4wGGJ9wdfy9LQ.jpg)
प्यारे बच्चे
प्यारे बच्चे
नन्हें मुन्ने प्यारे बच्चे,
कोमल कुसुम समान।
इनके खिलने से महकेगा,
सारा हिन्दुस्तान।
भोली भाली प्यारी सूरत,
अमृत सी मुस्कान।
पल में रूठें पल में मानें,
करें न ये अभिमान।
मीठी मधुर तोतली वाणी,
में है कितना ज्ञान।
निश्छल किलकारी पर इनकी,
ईश्वर भी कुर्बान।
बच्चे होते सबसे अच्छे,
वे अमूल्य वरदान।
जो आगे चल कर रखते हैं,
देश धर्म का मान।
ये भारत के भाग्य विधाता,
ये भारत की शान।
इनके खिलने से महकेगा,
सारा हिन्दुस्तान।
lotpot E-Comics | Bal Kavitayen | hindi bal kavitayen | Hindi Bal Kavita | hindi kavitayen | entertaining kids poem | kids hindi poems | hindi rhymes | Hindi Rhymes for kids | kids rhymes | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | हिंदी बाल कविता | बाल कविता | हिंदी कवितायें | हिंदी कविता | बच्चों की मनोरंजक कविता