/lotpot/media/media_files/zEpP4ZgORwzqTxroVVB8.jpg)
मोटू बन्दर
मोटू बन्दर
मोटू बन्दर क्रिकेट मैच का,
रहा बड़ा शौकीना।
मैच न देखे ये टी.वी पर
यह उसकी तौहीन।
काम छोड़कर दफ्तर का ये,
मैच देखने जाता।
बैठ सामने टी.वी के ये
चना पाप कार्न खाता।
हार देखकर टीम की अपनी,
ऐसा मुक्का मारा।
टी.वी. टूटा करेंट लगा,
ठंडा हो गया पारा।
नुकसान किया टी.वी का अपने,
करेंट जोर का खाया।
अब न कभी मैं ऐसा करूंगा,
मोटू की समझ में आया।
lotpot | lotpot E-Comics | Bal Kavitayen | hindi bal kavitayen | Hindi Bal Kavita | manoranjak bal kavita | bal kavita | kids hindi poems | hindi poems for kids | kids hindi rhymes | hindi rhymes | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | हिंदी बाल कवितायें | बाल कवितायें | हिंदी बाल कविता | बाल कविता | हिंदी कवितायें | बच्चों की कविता