New Update
/lotpot/media/media_files/igoZKYFvknRukGAHsAEi.jpg)
बादलों की यात्रा
00:00
/ 00:00
बादलों की यात्रा
दूर कहीं से आते बादल,
बहुत दूर तक जाते बादल।
गड़-गड़-गड़-गड़ शोर मचाकर,
असमान पर छाते बादल।
आस्ट्रेलिया और मलेशिया से,
अद्भुत नक्शे बनाते बादल।
बिजली कड़के आंधी चलती,
सरपट दौड़ लगाते बादल।
हरी भरी धरती करके,
अपना फर्ज निभाते बादल।
कालीदास की आरती करने,
अवन्तिका में आते बादल।