Advertisment

स्पोर्ट्स : जिमनास्टिक्स से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य

कसरती खेल या व्यायाम विद्या (Gymnastics) एक खेल है जिसमें संतुलन, शक्ति, लचीलापन, और नियन्त्रण आदि की आवश्यकता होती है। यह हजारों साल पुराना खेल है जो पौराणिक ग्रीक के दौर में शुरू हुआ था। हजारों सालों में इस खेल में कई बदलाव किये गए लेकिन कई प्रतियोगिताओं में आज भी पौराणिक व्यायाम ही दिखाई देता है। हर चार साल में होने वाले ओलंपिक्स के खेल में जिमनास्टिक बड़े तौर पर खेला जाता है।हर देश में जिमनास्टिक्स की प्रबंध निकाय होती है। अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता की देख रेख एफ आई जी यानी फेडरल इंटरनेशनल दी जिमनास्टिक करती है।

New Update
Sports Some interesting facts related to gymnastics

कसरती खेल या व्यायाम विद्या (Gymnastics) एक खेल है जिसमें संतुलन, शक्ति, लचीलापन, और नियन्त्रण आदि की आवश्यकता होती है। यह हजारों साल पुराना खेल है जो पौराणिक ग्रीक के दौर में शुरू हुआ था। हजारों सालों में इस खेल में कई बदलाव किये गए लेकिन कई प्रतियोगिताओं में आज भी पौराणिक व्यायाम ही दिखाई देता है। हर चार साल में होने वाले ओलंपिक्स के खेल में जिमनास्टिक बड़े तौर पर खेला जाता है।हर देश में जिमनास्टिक्स की प्रबंध निकाय होती है। अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता की देख रेख एफ आई जी यानी फेडरल इंटरनेशनल दी जिमनास्टिक करती है।

जिमनास्टिक्स (Gymnastics) से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्यः

जिमनास्टिक्स (Gymnastics) शब्द एक ग्रीक शब्द जिम्नोस से बना है, जिसका मतलब नग्न होता है।

पौराणिक ग्रीस में जिमनास्टिक्स की ज्यादातर प्रतियोगिता नग्न अवस्था में ही होती थी।

पारम्परिक जिमनास्टिक्स में वाॅल्ट्स का इस्तेमाल नहीं होता था बल्कि उसमें बल का इस्तेमाल किया जाता था।

Advertisment

1862 में जिमनास्टिक्स को औपचारिक रूप से खेल की प्राथमिकता मिली। 1862 में यूनाइटेड स्टेट्स के माउंट हाॅल्योके में जिमनास्टिक्स का पहला अनुदेश दिया गया था। जिमनास्टिक्स की 1896 के ओलंपिक्स से शुरूआत की गयी।

महिलाओं के लिए पहली ओलंपिक्स प्रतियोगिता 1928 में आयोजित की गयी। ओलंपिक्स में आठ अलग अलग प्रतियोगी समारोह होते है जिसमें डी फ्लोर एक्सरसाइज, वाॅल्ट, पोम्मेल हाॅर्स, रिंग्स, पैरेलल बार्स, हाॅरिजाॅन्टल बार, अनइवेन बार्स और बैलेंस बीम शामिल है।

ओलंपिक्स में पुरुष रिंग्स, पैरेलल बार्स, हाॅरिजाॅन्टल बार्स और पोम्मेल हाॅर्स में हिस्सा ले सकते है।

ओलंपिक्स में महिलाये केवल बैलेंस बीम और अनइवेन बार्स में मुकाबला कर सकती है।

ओलंपिक्स में महिलाये और पुरुष एक दूसरे से फ्लोर एक्सरसाइज और वाॅल्ट प्रतियोगिता में मुकाबला कर सकते है।

जिमनास्टिक्स की पोषक लाॅटरड से बनी होती है, जो एक फिटिंग वाला कपड़ा होता है और उसमें आराम से हाथ पैर हिला सकते है। लाॅटरड का नाम एक फ्रेंच एक्रोबेट जूल्स लाॅटरड के नाम पर रखा गया था जिनका जीवन काल 1842 से 1870 तक था। उन्होंने इस पोशाक को मशहूर किया था पर इसे बनाया नहीं था।

जिम्नास्ट ग्रिप को ठीक करने, पसीना सोखने और हाथ को सूखा रखने के लिए चाक का इस्तेमाल करते है।

मुश्किल जिमनास्टिक्स व्यायाम के नाम बेहद उम्दा जिम्नास्ट के नाम पर रखे गए है। तीन अलग जिमनास्टिक्स के व्यायाम केली गैरिसन के नाम पर रखे गए है जिसमें ‘‘सुपर इ‘‘ भी शामिल है। रिद्धामिक जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता में गेंद, हूप, रिबन, क्लब्स और रस्सी शामिल होती है।

और पढ़ें :

Golf History : क्या आप जानते हैं गोल्फ को पहले कोल्फ कहा जाता था, जानिए और रोचक जानकारी

स्केटिंग के बारे में कुछ रोचक जानकारियां

साइकिल चलाने के बारे में रोचक जानकारी

Like our Facebook Page : Lotpot 

Advertisment