गर्मियों में झुलसती गर्मी से जूझने के कुछ टिप्स

गर्मियों में बाहर जाने से हमारी हालत बुरी हो जाती है। बढ़ती गर्मी आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है और कई बार तो मनुष्य को गर्मी की वजह से लू भी लग जाती है। लू की वजह से पानी की कमी भी हो जाती है। हाल ही में बदलते मौसम की वजह से आपको सही खाना और पानी पीना चाहिए और धूप में कम से कम जाना चाहिए। हम आपको कुछ टिप्स बताते है, जो आपको लू से बचने में मदद करेंगे।

New Update
Summer Health Tips Hindi by Lotpo

Summer Health Tips Hindi by Lotpot: गर्मियों में बाहर जाने से हमारी हालत बुरी हो जाती है। बढ़ती गर्मी आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है और कई बार तो मनुष्य को गर्मी की वजह से लू भी लग जाती है। लू की वजह से पानी की कमी भी हो जाती है। हाल ही में बदलते मौसम की वजह से आपको सही खाना और पानी पीना चाहिए और धूप में कम से कम जाना चाहिए। हम आपको कुछ टिप्स बताते है, जो आपको लू से बचने में मदद करेंगे।

ज्यादा से ज्यादा पानी पीये। औसतन तौर पर मनुष्य को एक दिन में 2 लीटर पानी पीना चाहिए। जब भी बाहर जाए तो पानी की बोतल लेकर जाये या फिर नारियल पानी, सब्जियों और फलों का जूस भी दिन के समय पी सकते है।

सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करे जिसकी एसपीएफ 30 और उससे ज्यादा हो और जो आपको यूवीए और यूवीबी किरणों से बचा सके। बाहर जाने से 15 मिनट पहले इसे अपने शरीर पर लगाए। बाहर जाते समय टोपी और चश्मे का इस्तेमाल करे।

ताजे फल और सब्जिया खाये ताकि आपके शरीर में गर्मी कम हो। स्वस्थ सलाद, सब्जी और फल खाने से शरीर में पानी का स्तर बढ़ाता है। बाहर जाते हुए अंगूर ले जाए।

ठन्डे पानी से नहाकर शरीर को ठंडा करे। ठंडा पानी आपके रक्त को बढ़ाता है और आपको लम्बे समय तक बाहर रहने के बाद ठंडक का एहसास देता है। गर्मियों की घबराहट को ठंडा पानी कम करता है और इसके अलावा त्वचा पर होने वाली एलर्जी से भी राहत मिलती है, इसलिए आपको दिन में दो बार ठन्डे पानी से नहाना चाहिए।

हल्के कपड़े पहने। हल्के रंग के कपड़ो से गर्मी निकलती है और गाढ़े रंग के कपड़े गर्मी रोकते है इसलिए आपको ज्यादा गर्मी लगती है। गर्मियों में सिर्फ काॅटन और लिलन के कपड़े पहने। साथ ही ढीले कपड़े पहने ताकि हवा आर पार होती रहे।

आराम से रहे। तेज धूप के समय दोपहर को बाहर न जाये और घर के अंदर ही रहे। उस समय तापमान ज्यादा होता है, जो आपके शरीर की सारी ऊर्जा को मार देता है।

सावधान रहे। जैसे ही किसी को सर दर्द, उल्टी वाला मन, तेज धड़कन जैसा कुछ हो, तो उन्हें तुरंत पानी दे। ऐसे लक्षण होने पर किसी ठंडी जगह पर जाये और शरीर को ठंडा करने की कोशिश करे।

यहाँ भी जाएँ : Health : दिल की बीमारी होने पर क्या करना चाहिए ?

Facebook Page