यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: हाई स्कूल में 90.11%, इंटर में 81.15% छात्र सफल (UP Board Result 2025)
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए। हाई स्कूल में 90.11% और इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। इस साल 54.37 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।