/lotpot/media/media_files/f335AoW8xTsIS7vV0xaa.jpg)
झीलों का शहर है भोपाल
Travel झीलों का शहर है भोपाल:- भोपाल विभिन्न प्राकृतिक और कृत्रिम झीलों की उपस्थिति के कारण झीलों के शहर के रूप में जाना जाता है। यह भारत के सबसे हरे-भरे शहरों में से एक है। यह एक पुराना शहर है यहां के बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखने को मिलती है। यहां पुरानी सुंदर मस्जिदें हैं, महल हैं, जो यहां के पूर्व शासकों की सुरूचिपूर्ण शानो-शौकत की गाथा बयां करते हैं। वर्तमान में भी उस काल के शासकों के भव्य अतीत की याद दिलाते हैं। यहां स्थित शानदार मंदिर-मस्जिद अपने गौरवशाली अतीत बताते प्रतीत होते हैं। इन शासकों में कई बहादुर बेगमों का शासनकाल भी शामिल है। उन्होंने 1819 से 1926 तक शासन किया था।
दूसरी ओर नया शहर बसा हुआ है जिसमें सुंदर पार्क और हरे-भरे वृक्षों से सुसज्जित स्थल लोगों को राहत प्रदान करते हैं। आप जब भोपाल जाएंगे तो यह शहर आपको नवाबों के वैभव की याद दिलाएगा। इसके आसपास कुछ दर्शनीय स्थल भी हैं। (Travel)
लक्ष्मीनारायण मंदिर
यह भोपाल की सबसे ऊंची पहाड़ी अरेरा पहाड़ियों पर नए विधानसभा भवन मार्ग के निकट बनी झील के दक्षिण में स्थित है। मंदिर के निकट एक संग्रहालय है जिसमें रायसेन, सेहोर, मंदसौर शहडोल आदि जगहों से लाई गई मूर्तियां रखी गई हैं। सोमवार के अलावा अन्य दिनों में यह सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहता है। (Travel)
/lotpot/media/media_files/h000rLA5livO57PdJI3s.jpg)
सदर मंजिल
इस इमारत का निर्माण सन् 1898 में तत्कालीन नवाब शाहजहां द्वारा कराया गया था। अनोखा सदर मंजिल शामला ही पहाड़ियों पर 200 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। भोपाल के शासक उसका उपयोग सार्वजनिक स्थल के रूप में किया करते थे। यह इमारत शौकत महल के निकट ही बनी हुई है। (Travel)
/lotpot/media/media_files/GlAFCFwB07Q657H8AqZW.jpg)
वन विहार
भोपाल व आसपास के वन्यप्राणियों के संरक्षण के लिए वन-विहार भी बनाया गया है। इसमें दुर्लभ वन्य जीव एवं उनकी विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलेंगी। बड़ी झील के पीछे स्थित यह प्रमोद वन 444 हैक्टेयर में फैला है। इसका प्राकृतिक व सुगम्य परिवेश वन्य जीवों एवं पक्षियों को अनोखा अनुभव प्रदान करता है। (Travel)
/lotpot/media/media_files/UkgmIw5VHLwBX3HuHm0d.jpg)
lotpot-e-comics | travel-destinations | travel-places-india | best-travel-place | city of lakes | Bhopal Tourism | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | सैर सपाटा | भोपाल की सैर
