/lotpot/media/media_files/RXcgmxwXJUNqHbNTj1Zo.jpg)
स्वर्ण मंदिर
Travel स्वर्ण मंदिर:- स्वर्ण मंदिर सिखों का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। जिस तरह हिन्दुओं के लिए अमरनाथ जी और मुस्लिमों के लिए काबा पवित्र है उसी तरह सिखों के लिए स्वर्ण मंदिर महत्व रखता है। सिखों के लिए स्वर्ण मंदिर बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसे ‘अथ सत तीरथ’ के नाम से भी जाना जाता है। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव जी ने स्वर्ण मंदिर (श्री हरिमंदिर साहिब) का निर्माण कार्य पंजाब के अमृतसर में शुरू कराया था। (Travel)
स्वर्ण मंदिर का इतिहास
कहा जाता है कि हरिमंदिर साहिब का सपना तीसरे सिख गुरु अमर दास जी का था। लेकिन इसका मुख्य कार्य पांचवें सिख गुरु अर्जुनदेव जी ने शुरू कराया था। स्वर्ण मंदिर को धार्मिक एकता का भी स्वरूप माना जाता है। एक सिख तीर्थ होने के बावजूद हरिमंदिर साहिब जी यानि स्वर्ण मंदिर की नींव सूफी संत मियां मीर जी द्वारा रखी गई है। (Travel)
अमृतसर सरोवर की रचना
स्वर्ण मंदिर के चारों तरफ एक सरोवर है जिसे अमृतसर सरोवर या अमृत सरोवर कहते हैं। इस सरोवर का निर्माण कार्य अर्जुनदेव जी ने पूरा कराया था। इस स्थान को बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक माना जाता है। (Travel)
स्वर्ण मंदिर के विशेष तथ्य
1) स्वर्ण मंदिर को सिखों का तीर्थ माना जाता है। (Travel)
2)पहली संपूर्ण गुरु ग्रंथ साहिब स्वर्ण मंदिर में ही स्थापित की गई है।
3) बाबा बुड्ढा जी स्वर्ण मंदिर के पहले पुजारी थे। (Travel)
4) स्वर्ण मंदिर में प्रवेश करने के चार द्वार हैं।
5) स्वर्ण मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा किचन है जहां प्रतिदिन करीब 1 लाख लोगों को निःशुल्क भोजन कराया जाता है। यह भोजन लंगर के रूप में लोगों को परोसा जाता है। (Travel)
lotpot-e-comics | travel-places-in-india | travel-destinations | golden-temple | Amritsar travel | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | sair-spaattaa