/lotpot/media/media_files/8S4Psndkhg1mYT6z2SOg.jpg)
1559 से अस्तित्व में आया शहर उदयपुर
Travel 1559 से अस्तित्व में आया शहर उदयपुर:- राजस्थान के महराजा उदय सिंह ने सन् 1559 में उदयपुर नगर बसाया था। महराजा ने 1567 में इसे मेवाड़ की राजधानी बनाया। उदयपुर शहर में हमें मार्बल के महल तथा पहाड़ों की एक कतार के साथ झीलें ही झीलें दिखलाई पड़ती हैं इसीलिए इसे झीलों की नगरी कहा गया है। (Travel)
यहां की हवेलियां और मंदिर बहुत मशहूर हैं। यहां फतेहसागर झील, सहेलियों की वाड़ी तथा...
यहां की हवेलियां और मंदिर बहुत मशहूर हैं। यहां फतेहसागर झील, सहेलियों की वाड़ी तथा मशहूर म्यूजियम है। इसे देखने तमाम लोग आते रहते हैं। यहां शिल्पग्राम भी है जो यहां से 8 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यहां कई शिल्पी, कलाकार तथा लोकगायक निवास करते हैं। (Travel)
यहां से 14 किलोमीटर उत्तर पूर्व में एकलिंग काम्पलैक्स है। इसमें भगवान शिव के 108 मंदिर हैं। मेवाड़ के संस्थापक जो मेवाड़ वंश के थे। जिनका नाम बप्पा रखा था, इन्हें एक महात्मा से विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। जो वहां रहते थे। यह मुख्य मंदिर 16वीं शताब्दी का है यह मंदिर मार्बल तथा ग्रेनाइट का है। (Travel)
एकलिंग मंदिर से कुछ दूर नागदा स्थान है। यह भी दर्शनीय है। यहां एक सास-बहू मंदिर भी है। यह विष्णु भगवान को समर्पित है। यहां से 48 किलोमीटर दूर नाथद्वारा है। जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। इसके अलावा यहां और दर्शनीय स्थल हैं। (Travel)
उदयपुर ट्रेन से पहुँचने के लिए आप दिल्ली तथा जयपुर से आसानी से जा सकते हैं। सड़क मार्ग से यह दिल्ली, मुंबई, आगरा, माऊंट आबू तथा अहमदाबाद से जुड़ा है। अगर आप हवाई मार्ग से उदयपुर जाना चाहते हैं। तो यह दिल्ली तथा मुंबई से सीधा जुड़ा है। (Travel)
यात्रियों के ठहरनें के लिए यहां अच्छे होटल उपलब्ध हैं। ये हैं कोहिनूर सूट, उदय विलास, शिव विलास, लेक पैलेस। इसके अलावा कई प्राइवेट होटल तथा रेस्टारां हैं। उदयपुर भ्रमण के लिए तमाम देशी तथा विदेशी पर्यटक अक्सर आते रहते हैं। (Travel)
lotpot-e-comics | Travel Udaipur | travel-destinations | Tourist Places | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | सैर सपाटा | ट्रेवल उदयपुर | Rajasthan tourism