Travel: श्रीलंका का पॉपुलर हिल स्टेशन है कैंडी:- कैंडी श्रीलंका का पॉपुलर हिल स्टेशन है। यह देश की सेन्ट्रल प्रोविन्स की राजधानी है और इसका असली नाम महा नुवारा है। 14वीं शताब्दी में बसा यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, खूबसूरत नज़ारों के अलावा इस शहर के आसपास देखने लायक तमाम जगहें हैं। (Travel)
यहाँ पर टेंपल ऑफ़ ट्रूथ है, जो हेरिटेज सेंटर्स की लिस्ट में शुमार है...
यहाँ पर टेंपल ऑफ़ ट्रूथ है, जो हेरिटेज सेंटर्स की लिस्ट में शुमार है। हालांकि अब यहाँ की सभी पेंटिंग्स पुरानी नहीं रहीं, लेकिन इनकी झलक उस समय की कला और रहन सहन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। इसी मंदिर के पास है कैंडी लेक। (Travel)
कैंडी के कल्चरल सेंटर में हर शाम को कल्चरल शो होता है जिसे ज़रूर देखना चाहिए। इस शो की शुरूआत पाँच अलग अलग वाद्यों को बजाने के साथ होती है और कोबरा डांस, गुरू को समर्पित डांस से होते हुए इसका अंत आग के खेल पर होता है। (Travel)
कैंडी में माइनिंग वर्कशॉप भी काफी दिलचस्प है, जहाँ आपको स्टोन्स से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी।
कैंडी से थोड़ी दूर दांबुला का केव टेंपल वल्र्ड हेरिटेज सेंटर्स की लिस्ट में आता है। इस केव टेंपल को अजंता अलौरा के समय का माना जाता है, जिन गुफाओं में भगवान बुद्ध के जीवन को मूर्तियों के जरिए सजीव किया गया है। (Travel)
lotpot-latest-issue | travel-destinations | travel destinations sri lanka | kandy | sair-spaattaa | लोटपोट