/lotpot/media/media_files/4dcVId7XK3KIBVcSy0Sk.jpg)
अद्वितीय विशेषताओं का स्थान है कोट्टायम
Travel अद्वितीय विशेषताओं का स्थान है कोट्टायम:- कोट्टायम भारत के केरल प्रांत का एक शहर है। केरल का कोट्टायम नगर अद्वितीय विशेषताओं को अपने में समेटे एक अनोखा पर्यटन स्थल है। यह शहर प्राकृतिक सुंदरता के अद्भुत नजारे पेश करता है। कोट्टायम केरल की सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का सही रुप में चित्रण करता है। (Travel)
कोट्टायम के दर्शनीय स्थल:-
वेम्बानाड झील:
कोट्टायम में नदियों और नहरों की विस्तृत श्रृंखला है। नदियाँ और नहरें मिलकर वेम्बानाड झील में विस्तार करती हैं। ओणम पर्व के मौके पर यहाँ नौकायन प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। (Travel)
पूंजर महल:
यह महल अतीत के राजसी ठाठबाठ और धन संपदा का जीता जागता प्रमाण है। महल में प्राचीन काल का उत्कृष्ट फर्नीचर विशेषकर एक लकड़ी से बनाई गई सुंदर पालकी को देखा जा सकता है। पत्थरों को काटकर बनाए गए दीप, नटराज की आकर्षक प्रतिमा, हथियारों की आकृतियों के अतिरिक्त अन्य प्राचीन वस्तुओं का संग्रह यहाँ रखा गया है। (Travel)
थिरुनक्कारा महादेव मंदिर:
कोट्टायम का यह शिव मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बना है। मंदिर की दीवारों पर की गई चित्रकारी आकर्षण का केंद्र है। मंदिर का निजी कमरा महाकाव्यों में प्रस्तुत दृश्यों से सजाया गया है।
कोट्टाथवालम:
कुरुशुमाला की मुरूगन पहाड़ियों से कुछ कदमों की दूरी पर शानदार गुफाएं हैं। गुफा के भीतर पत्थरों को काटकर सीढ़ियों और सोफानुमा आकृति दी गई है। (Travel)
lotpot E-Comics | Travel places India | Travel destinations | travel destinations India | Travel south India | kerala tourism | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | ट्रेवल | ट्रेवल साउथ इंडिया | केरला की सैर