/lotpot/media/media_files/NWwyzamvp4N6L7JhKJ7m.jpg)
छेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा राज्य है राजस्थान
Travel छेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा राज्य है राजस्थान:- राजस्थान के किले और महल आज भी मजबूती से खड़े हैं और गौरवशाली अतीत की बात करते हैं। उनकी वास्तुकला और सुंदरता वास्तव में अद्भुत है, और ऐसा माना जाता है कि इसकी भव्यता से आंखें चमक उठती हैं और दिल धड़कने लगता है। जब आप संकीर्ण मार्गों से गुजरते हैं, और दीवारों पर घुमावदार नक्काशी पर अपनी उंगलियां फिराते हैं, तो आप उस तरह की शिल्प कौशल को महसूस कर सकते हैं जो उनके निर्माण का अच्छी तरह से परिचय देता है। (Travel)
आमेर का किला (जयपुर)
एक पर्वत पर स्थित यह किला जयपुर का प्रमुख आकर्षण स्थल है। आमेर नगर की स्थापना बुनियादी तौर पर मीणा वंश द्वारा करवाई गई थी और आगे चल कर इस पर राजा मान सिंह का शासन हो गया था। यह किला हिंदू शैली की कलात्मक भवन निर्माण कला का सुदंर नमूना है। अपनी बड़ी-बड़ी प्राचीरों और प्रवेश द्वारों के कारण यह किला माओता झील की ओर देखता प्रतीत होता है। इसके सौंदर्य की वास्तविक झलक इसकी दीवारों से मिलती है। लाल चूना पत्थर तथा संगमरमर से बना यह किला शाही खानदानों की रियासत थी। (Travel)
चित्तौड़गढ़ का किला (चित्तौड़गढ़)
यह किला देश के सबसे बड़े किलों में से एक है और शायद यह राजस्थान का सर्वाधिक शानदार किला है। इसे विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है। यह मेवाड़ की राजधानी था और आज यह चित्तौड़गढ़ नगर में पड़ता है। यह किला तथा चित्तौड़गढ़ शहर मिल कर सबसे बड़े राजपूताना समारोह ‘जौहर मेला’ का आयोजन करते हैं। यह प्रति वर्ष जौहर की वर्षगांठ पर मनाया जाता है परन्तु इसे कोई खास नाम नहीं दिया गया। ऐसा माना जाता है कि रानी पद्मिनी ने यहीं पर जौहर किया था। (Travel)
मेहरानगढ़ का किला (जोधपुर)
मेहरानगढ़ का किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है। सन् 1460 में राव जोधा द्वारा इसका निर्माण करवाया गया था। यह शहर से 120 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसे चारों तरफ से मोटी दीवारों से घेरा गया है इसकी सीमा के अंदर-अंदर शानदार उत्कीर्णन कला वाले कई महल स्थित हैं। शहर के नीचे से इसकी ओर एक घुमावदार सड़क जाती है। इसके दूसरे गेट पर दुश्मनों द्वारा दागे तोप के गोलों के निशान अभी भी देखे जा सकते हैं। हॉलीवुड फिल्म ‘द डार्क नाइट राइजेज’ के कुछ भाग की शूटिंग यहीं की गई थी। (Travel)
lotpot-latest-issue | travel-rajasthan | sair-sapata | Amer Ka Qila | Mehrangarh ka qila | लोटपोट | sair-spaattaa