/lotpot/media/media_files/07y5q1HTa3oFsPCM9AKi.jpg)
विश्वास स्वरूपम नाथद्वारा की भव्य राजसी शिव प्रतिमा
Travel विश्वास स्वरूपम नाथद्वारा की भव्य राजसी शिव प्रतिमा:- भक्ति और इंजीनियरिंग की अभूतपूर्व चमत्कार देखना है तो राजस्थान के राजसमंद जिले का नाथद्वारा शहर चले जाइए जहाँ अब भगवान शिव की विस्मयकारी 369 फुट ऊंची प्रतिमा, विस्वास स्वरूपम का अद्भुत अकाल्पनीय भव्य स्मारक विराजमान हैं, जिसे दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा माना जाता है। यह शिव भगवान की प्रतिमा अपने आध्यात्मिक महत्व और वास्तुकला की सुंदरता के प्रतीक के रूप में खड़ा है। (Travel)
नाथद्वारा, उदयपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित एक हरा भरा शहर है...
नाथद्वारा, उदयपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित एक हरा भरा शहर है। पहाड़ की चोटी पर स्थित, यह प्रतिमा 51 बीघे (लगभग 33 एकड़) भूमि पर स्थित है। शिव भगवान की इस प्रतिमा को 20 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है। (Travel)
विस्वास स्वरूपम को टाट पदम संस्थान द्वारा दस वर्षों की अथक मेहनत और आधुनिक सामग्रियों तथा पारंपरिक शिल्प कौशल से बनाया गया है। इसे बनाने में तीन सौ करोड़ रुपये लगे हैं। इस प्रतिमा को आकार देने के लिए लगभग तीन हजार टन स्टील, लोहा, कंक्रीट और रेत का उपयोग किया गया था, जबकि इसे मजबूती देने के लिए 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट का उपयोग किया गया था ताकि यह शिव प्रतिमा 250 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं का सामना कर सके और यह 250 वर्षों तक यूँ ही विराजमान रहे। इस अद्भुत शिव प्रतिमा को विशेष प्रकार के प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया है। जिससे सूरज डूबने के बाद भी विस्वास स्वरूपम एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य बन जाता है। (Travel)
विस्वास स्वरूपम के इस शिव भगवान की अद्भुत प्रतिमा के दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्र में अब बहुत हलचल बढ़ गई है। यहां पार्किंग की व्यवस्था भी बढ़िया है।
इस भव्य शिव भगवान की प्रतिमा के दर्शन के लिए टिकट लेने की जरूरत होती है। अगर आप नीचे से प्रतिमा का दर्शन करना चाहते हैं तो दो सौ रुपए की टिकट है, अगर अंदर से होते हुए ऊपर तक जाकर प्रतिमा के दर्शन करना है तो दो सौ रुपए की एक और टिकट लेनी पड़ेगी। टिकट को एक बैज के रूप में हाथ में बांधने से आपको गेट के अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। अंदर जाने से पहले जूते, चप्पल, मोजे उतारने पड़ते है। अंदर किसी फाइव स्टार की लगज़री वाली व्यवस्था है, यहां चार लिफ्ट, तीन सीढ़ियाँ है तथा पूरी सिक्युरिटी सिस्टम दुरुस्त है ऊपर एक तरफ काँच का ब्रिज भी बना है जिसपर चलते हुए आपको कदम के नीचे सीधा दो सौ अस्सी फिट गहराई दिखती है जिससे रोमांच का अनुभव होता है। इस विशाल भव्य प्रतिमा के सामने विशाल नंदी महाराज की प्रतिमा है। नीचे एक और शिव जी की छोटी प्रतिमा भी स्थापित है। (Travel)
राजस्थान के नाथद्वारा में विशाल शिव प्रतिमा, विस्वास स्वरूपम, भक्ति, कौशल और परमात्मा के प्रति श्रद्धा के प्रमाण का प्रतीक है । अपनी उल्लेखनीय ऊंचाई, टिकाऊ निर्माण और मंत्रमुग्ध कर देने वाली रोशनी के साथ, यह एक वास्तुशिल्प रत्न बन गया है। विश्वास स्वरूपम आने वाली पीढ़ियों तक दूर-दराज के भक्तों को प्रेरित करती रहेगी। तीन सौ करोड़ की लागत से बने इस शानदार प्रतिमा के लिए मदन जी पालीवाल की दूर दूर तक प्रशंसा और चर्चा है। (Travel)
sair sapata | सैर सपाटा | लोटपोट कॉमिक्स | लोटपोट | travel places | lotpot E-Comics | Travel destinations