• Moral Stories
    • Jungle Stories
    • Fun Stories
    • Motivational Stories
    • Motu patlu
    • Sheikh Chilli
    • Deva
    • Natkhat Neetu
    • Champat Sampat
    • Chela Ram
    • Minni
  • Jungle World
    • Craft Corner
    • Play Time
    • Activities
    • Maze
    • Join the Dots
    • Find the Differences
    • Colour the Picture
    • Interesting Facts
    • Newsline
    • Sports
    • Travel
    • Lotpot Personality
    • Health
    • Poem
    • Moral Stories
    • Jungle Stories
    • Fun Stories
    • Motivational Stories
    • Motu patlu
    • Sheikh Chilli
    • Deva
    • Natkhat Neetu
    • Champat Sampat
    • Chela Ram
    • Minni
  • Jungle World
    • Craft Corner
    • Play Time
    • Activities
    • Maze
    • Join the Dots
    • Find the Differences
    • Colour the Picture
    • Interesting Facts
    • Newsline
    • Sports
    • Travel
    • Lotpot Personality
    • Health
    • Poem
Authors

Powered by

Travel: कंदरिया महादेव मंदिर की जानकारी

भारत मंदिरों का देश है। देश विदेश से पर्यटक भारत के प्राचीन मंदिरों को देखने आतें है। भारतीय धर्मों (सनातन, हिन्दू धर्म, बौद्ध धर्म, सिख धर्म, जैन) के पूजा, अर्चना उपासना स्थल को मंदिर कहते हैं।

By Lotpot Kids | Updated On 06 Nov 2023 in Travel
New Update
Mahadev Mandir

कंदरिया महादेव मंदिर की जानकारी

Travel कंदरिया महादेव मंदिर की जानकारी:- भारत मंदिरों का देश है। देश विदेश से पर्यटक भारत के प्राचीन मंदिरों को देखने आतें है। भारतीय धर्मों (सनातन, हिन्दू धर्म, बौद्ध धर्म, सिख धर्म, जैन) के पूजा, अर्चना उपासना स्थल को मंदिर कहते हैं। यहां बहुत सारे प्राचीन मंदिरों में से एक है कंदरिया महादेव मंदिर जो पुरे विश्व में बहुत प्रसिद्ध है। आज हम अपने देश के इस सुन्दर प्राचीन मंदिर, कंदरिया मंदिर के बारे में जानते हैं। खजुराहो के मंदिरों में सबसे विशाल कंदरिया महादेव मंदिर, मूल रूप में एक शिव मंदिर है। मंदिर का निर्माण 1025-1050 सन् ई में राजा विद्याधर चंदेल ने, गजनवी से युद्ध में विजय प्राप्त करने के बाद बनवाया था। (Travel)

इसकी लम्बाई 102', ऊंचाई 101' और चौड़ाई 66' है। बताया जाता है कि भगवान शिव...

इसकी लम्बाई 102', ऊंचाई 101' और चौड़ाई 66' है। बताया जाता है कि भगवान शिव के एक नाम कंदर्पी पर इस मन्दिर का नाम रखा गया था। इसी कंदर्पी से धीरे धीरे मंदिर को कंदरिया मंदिर कहा जाने लगा। यह सुन्दर और विशाल मंदिर खजुराहो के वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। यह खजुराहो का सबसे बड़ा और भव्य मंदिर है जिसकी मूर्तिकला, मध्य भारत की कलात्मक विरासत के सबसे सुन्दर उदाहरण है। (Travel)

Information about Kandariya Mahadev Temple

मन्दिरों के इस पश्चिमी समूह में शामिल है कंदरिया मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और मतंगेश्वर मंदिर जिसकी तुलना शिव के तीन रूपों का प्रतिनिधित्व करने वाले 'एक षट्भुज (कॉस्मो ग्राम) के ब्रह्मांडीय रूप-रेखा से की जाती है। इस मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह कोई गुफा है। इस मंदिर के गर्भ गृह में भगवान शिव का शिवलिंग स्थापित है, जिसका दर्शन और परिक्रमा की जा सकती है। इस मंदिर को नागर शैली में बनाया गया है। यह मन्दिर बलुआ पत्थरों से निर्मित है। (Travel)

Information about Kandariya Mahadev Temple

बताया जाता है कि इस मंदिर के निर्माण में कोई मिट्टी और सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है, सिर्फ पत्थरों को अद्भुत ढंग से जमाकर बनाया गया है। कंदरिया मंदिर एक विशाल मण्डप के ऊपर बनाया गया है जहां सीढियों के द्वारा चढा जा सकता है। इस मंदिर के दीवारों में सुन्दर स्त्रियों की मूर्तियां अलग अलग रूपों, शृंगार रस में डूबी, नृत्य, रास रंग और कई तरह की कलाकृतियां में अंकित है। मंदिर की बाहरी दीवारों में लगभग छह सौ मूर्तियां बनी हुई है और मन्दिर के अंदर तीन सौ मूर्तियां बनी हुई है। (Travel)

मंदिर के छत पर भी बहुत बारीक और सुन्दर फूल पत्तियों की नक्काशी उकेरी गई है। कंदरिया महादेव मंदिर, खजुराहो का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है। मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले में खजुराहो स्थित है जो छत्तरपुर जिले से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। खजुराहो का सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन खजुराहो रेल्वे स्टेशन है और पास ही खजुराहो एयरपोर्ट भी है। कोई भी पर्यटक यहां तक ट्रेन या हवाई जहाज से पहुंच सकता है। (Travel)

lotpot-latest-issue | sair-sapata | लोटपोट | sair-spaattaa

यह भी पढ़ें:-

Travel: नर और नारायण नामक पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्तिथ है बद्रीनाथ

Travel: छेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा राज्य है राजस्थान

Travel: वरुणा नदी और अस्सी घाट के बीच में बसा शहर वाराणसी

Travel: राजस्थान के रणकपुर मंदिरों की यात्रा के लिए शीर्ष पर्यटन स्थल

#लोटपोट #Lotpot #Travel #Lotpot latest Issue #सैर सपाटा #sair sapata #कंदरिया महादेव मंदिर #खजुराहो
You May Also like
Read the Next Article
Latest Stories
Latest Stories
Powered by