बच्चों के लिए 7 स्वास्थयवर्धक खाने वाली चीज़ें

बच्चों के लिए 7 स्वास्थयवर्धक(Healthy Foods for Kids) खाने वाली चीज़ें, जो बच्चों के शरीर में बहुत फायदा करती है, यहाँ हमने कुछ खाने वाली चीज़ों की लिस्ट बनाई है जो बड़ी आसानी से बाज़ार में उपलब्ध हो जाती है. 

New Update
Healthy Foods for Kids

बच्चों के लिए 7 स्वास्थयवर्धक (Healthy Foods for Kids) खाने वाली चीज़ें, जो बच्चों के शरीर में बहुत फायदा करती है, यहाँ हमने कुछ खाने वाली चीज़ों की लिस्ट बनाई है जो बड़ी आसानी से बाज़ार में उपलब्ध हो जाती है.

तरबूज

किसको रसीला और ठंडा तरबूज पसंद नहीं होता? आजकल यह पूरा साल सुपरमार्ट में मिलते है लेकिन जब गर्मियों में यह ताजे मिलते है, तो वह किसी दावत से कम नहीं होता। गाढ़े लाल रंग के तरबूज सबसे मीठे होते है। इनमे 92 प्रतिशत पानी होता है और यह आपके शरीर से कीटाणुओं को निकालता है। इसमें मौजूद विटामिन ए आपके शरीर को अच्छा रखता है। एक टिप आपको बताते है की जिस तरबूज में पीला धब्बा होता है और जो आकार में बड़ा दिखता है, उसके मीठे होने के चांस ज्यादा होता है।

टमाटर

क्या आपको पता हैं कि वैज्ञानिक तौर पर टमाटर को सब्जी नहीं बल्कि फल कि श्रेणी में रखा गया है। यह एक प्राकृतिक सनस्क्रीन के जैसे काम करता है जो आपके शरीर से टैनिंग को भी हटाता है। आप टमाटर का जूस या फिर सलाद में टमाटर खा सकते है।

दही

दही तपती गर्मी से बचने के लिए पंजाब का उत्तर है। पंजाब मेे खाने के साथ लस्सी या छाछ जरूर दी जाती है या फिर रायता या दही का सेवन किया जाता है। दही आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखती है और यह आपकी पाचन क्रिया को भी ठीक करती है। आप इसमें थोड़ी चीनी या फिर फल डालकर भी खा सकते है।

खीरा

यह सब्जी भारतीय घरों में हरे सलाद के तौर पर खाई जाती है। गर्मियों में इसकी एक प्रजाति ककड़ी भी आती है, जो लम्बी और पतली होती है। खीरे से आपका शरीर ठंडा रहता है और यह कब्ज को दूर करता है।

पुदीना

पुदीने की पत्तियों से बनी चटनी गर्मी का सामना करने में मददगार साबित होती है। पुदीना गैस के एसिड को भी कम करता है और आपके पेट को ठीक रखता है।

प्याज

कच्चे प्याज में ठंडक के गुण होते है, खासकर जब उन्हें कच्चा खाया जाता है। कच्चे प्याज खाने के लिए आप इसे पुदीने के साथ पीसकर चटनी के रूप में भी खा सकते है या फिर प्याज के परांठे के रूप में भी खा सकते है।

नारियल पानी

बच्चों और बड़ो के लिए नारियल पानी एक अमृत की तरह है। इसमें पोटैशियम, इलेक्ट्रोलाइट, नुट्रिएंट होते है जो शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखते है।

यहाँ भी जाएँ : Health : दिल की बीमारी होने पर क्या करना चाहिए ?

Facebook Page