/lotpot/media/media_files/6FO8ozs6FQCn90JySBgJ.jpg)
रास्ता ढूंढ़ो
Games/Puzzles रास्ता ढूंढ़ो:- स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होने वाली थीं। छुट्टियों से ठीक एक हफ्ते पहले स्कूल के प्रिंसिपल ने असेंबली में एक घोषणा की। उन्होंने बताया की इस बार गर्मी की छुट्टियों में स्कूल की तरफ से एक ट्रेकिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा, जो भी बच्चे इस कैंप में जाना चाहते हैं वे सभी अपने अपने नाम अपने क्लास टीचर के पास लिखवा दें। बहुत सारे बच्चे जाने को तैयार हो गए। और आखिर ट्रेकिंग कैंप में जाने का दिन भी आ गया। सभी बच्चे बहुत खुश थे। (Maze | Activities) सभी बच्चों ने सफर का पूरा मज़ा लिया। और अगले दिन सुबह वे सभी अपने ट्रेकिंग कैंप के सामने खड़े थे। अब सभी बच्चों ने पूरा दिन खेलने कूदने और प्रकृति को निहारते हुए गुज़ारा। अभी शाम होने ही वाली थी कि पिंकू अपने तीन दोस्तों के साथ कैंप से थोड़ी दूर जंगल में घूमने के लिए निकल गया, और जंगल में वे सभी दोस्त नए नए फूलों को देखकर खुश हो रहे थे कि तभी पिंकू बोलता है की दोस्तों बहुत देर हो गयी है, अँधेरा भी होने वाला है चलो जल्दी से कैंप की तरफ चलते हैं। पिंकू के सभी दोस्त उसकी बात मानकर कैंप की ओर चल देते हैं मगर वापस लौटते समय वे सभी कैंप का रास्ता भूल जाते हैं। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा था की आखिर कैंप तक कैसे पहुंचा जाए। (Maze | Activities)
तो मेरे नन्हे पाठकों क्या आप लोग पिंकू और उसके दोस्तों को कैंप तक पहुँचने में मदद कर सकते हैं:- (Maze | Activities)
lotpot E-Comics | kids games and puzzles | Kids Games | kids puzzles | kids brain games | kids fun activities | kids activities | Maze Puzzle for kids | maze puzzles | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | किड्स गेम्स | गेम्स एंड पज़ल्स | बच्चों की दिमागी कसरत