Craft Corner : आइसक्रीम की तीलियों से फोटो फ्रेम

Craft Corner : यह लेख बच्चों के लिए एक आसान और मज़ेदार क्राफ्ट प्रोजेक्ट के बारे में बताता है, जिसमें आइसक्रीम की तीलियों से फोटो फ्रेम बनाया जाता है। हमें जिन लोगों से प्यार है, उनकी तस्वीरें पास रखने का यह एक खूबसूरत तरीका है।

New Update
Craft Corner: Photo Frame from Ice Cream's matchsticks

Craft Corner: Photo Frame from Ice Cream's matchsticks

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Craft Corner : यह लेख बच्चों के लिए एक आसान और मज़ेदार क्राफ्ट प्रोजेक्ट के बारे में बताता है, जिसमें आइसक्रीम की तीलियों से फोटो फ्रेम बनाया जाता है। हमें जिन लोगों से प्यार है, उनकी तस्वीरें पास रखने का यह एक खूबसूरत तरीका है। इसके लिए 15 आइसक्रीम तीलियाँ, गोंद, रंग, और मोटी तार की ज़रूरत होती है। सबसे पहले तीलियों से फ्रेम का बेस बनाया जाता है, फिर ऊपरी हिस्सा जोड़ा जाता है। फोटो को बीच की जगह में डाला जाता है, और मोटी तार से लूप बनाकर फ्रेम को टांगने की व्यवस्था की जाती है। अंत में, रंगों और डिज़ाइंस से फ्रेम को सजाया जा सकता है। यह आसान प्रोजेक्ट बच्चों को रचनात्मकता सिखाता है और अपने प्रियजनों की यादों को संजोने का मौका देता है। (DIY photo frame, ice cream sticks craft, kids activity)

सामग्री:

  1. आइसक्रीम की तीलियाँ
  2. गोंद
  3. रंग
  4. मोटी तार

हम जिस इंसान को सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं, उसे हम अपने पास कैसे रखते हैं? हम उनकी फोटो को फोटो फ्रेम में लगाकर अपने पास रखते हैं, ताकि हम उन्हें देख सकें। कितना मज़ा आएगा अगर हम खुद फोटो फ्रेम बनाएँ, और इन्हें बनाना बहुत आसान भी है।

विधि:
आइसक्रीम की करीब 15 तीलियाँ इकट्ठा करें। फ्रेम का बेस बनाने के लिए, चित्र के अनुसार आइसक्रीम की तीलियों को जोड़ें।
हर साइड से आधा इंच जगह छोड़ें और फ्रेम का ऊपरी हिस्सा बनाने के लिए चार तीलियाँ ऊपर से चिपकाएँ।
तीलियों के बीच की खाली जगह में से फोटो डालें।
अब एक मोटी तार लें और उसका लूप बना लें। लूप के दोनों आखिरी हिस्सों को फ्रेम के पीछे लगाएँ। अब आप अपना फोटो फ्रेम टांग भी सकते हैं।
आप अपने फोटो फ्रेम को और भी आकर्षक बनाने के लिए उस पर अलग-अलग डिज़ाइंस बना सकते हैं।

Tags : Acche Craft | Activity Craft | Amazing Craft | Bacchon ke Craft | Bacchon ke Liye Craft | Best Craft | best craft ideas | Best Hindi Craft | Child Craft | Children Craft | Craft for Home | Craft for Childern | Craft for Kids | Craft for Play School | Craft Idea | craft ideas for kids 

ये क्राफ्ट भी आपको पसंद आयेंगे :-

खुद से बनाया खेल: रंग-बिरंगी शेप्स का खेल

Craft Corner: स्टीमर क्राफ्ट

Craft : मैजिकल पेपर पाइप स्टैंड

Craft Corner: सोडा और सिरके से बना ज्वालामुखी