Advertisment

तौलिया टांगने वाला रिंग (Towel Hanging Ring)

तौलिया टांगने वाला रिंग (Towel Hanging Ring)- क्या आप अपने बाथरूम को एक पर्सनलाइज़्ड और रचनात्मक लुक देना चाहते हैं? या फिर बच्चों के कमरे के लिए कोई प्यारा हैंगिंग डेकोरेशन बनाना चाहते हैं?

New Update
craft-Towel-Hanging-Ring
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

तौलिया टांगने वाला रिंग (Towel Hanging Ring)- क्या आप अपने बाथरूम को एक पर्सनलाइज़्ड और रचनात्मक लुक देना चाहते हैं? या फिर बच्चों के कमरे के लिए कोई प्यारा हैंगिंग डेकोरेशन बनाना चाहते हैं? तो यह DIY प्रोजेक्ट आपके लिए ही है! हम आपके लिए लाए हैं एक मज़ेदार और किफ़ायती तरीका, जिससे आप बेकार पड़ी चीज़ों जैसे कार्डबोर्ड और कपड़े का इस्तेमाल करके एक सुंदर और आकर्षक तौलिया टांगने वाला रिंग बना सकते हैं। गुड़िया की शक्ल, रंगीन ऊन और फैब्रिक पेंट की मदद से इसे अपनी पसंद का रूप दें और अपनी कलाकारी से अपने घर को सजाएँ। तो चलिए, इस आसान और मज़ेदार क्राफ्ट को बनाना शुरू करते हैं!

सामग्री (Materials)

  1. प्लेन काॅन का कपड़ा (18 इंच x 18 इंच)

  2. कार्डबोर्ड

  3. सुई और धागा

  4. एक प्लास्टिक का रिंग

  5. रुई या फोम

  6. ऊन, स्केच कलर, फैबरिक पेंट

  7. गोंद

विधि (Method)

  1. कपड़े के किनारों को सुई धागे से सी लें। सिएं हुए हिस्से को बाहर की तरफ रखें। धागे को सिलने के बाद गांठ न लगाएँ।

  2. अब कार्डबोर्ड को गोल आकार में काट लें। इसके ऊपर फोम लगा दें।

  3. अब कपड़े के बीच में कार्डबोर्ड लगाएँ, जहाँ फोम वाले हिस्से को नीचे की तरफ रखें। बचे हुए कपड़े को कार्डबोर्ड के पीछे जोड़ दें और ध्यान दें कि आपके आगे का हिस्सा प्लेन रहे।

  4. अब कपड़े की चार इंच चौड़ी, 12 इंच लंबी स्ट्रिप काट लें। आप किसी भी कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इस स्ट्रिप को रिंग से पास करें और इस कपड़े को कार्डबोर्ड के पिछले हिस्से के साथ सिल दें।

  5. आप इस पर गुड़िया की शक्ल बनाकर सजा सकते हैं। ऊन के इस्तेमाल से आप गुड़िया के बाल बना सकते हैं। आपका तौलिया टांगने वाला रिंग तैयार है।

Tags : Craft | Acche Craft | Activity Craft | Aircraft Carrier Vikrant | Amazing Craft | Bacchon ke Craft | Bacchon ke Liye Craft | Bee Craft Hindi | Best Childern Craft | Best Craft | best craft ideas | Best Hindi Craft | Child Craft | Children Craft | Craft for Childern | Craft for Home | Craft for Kids | Craft for Play School | Craft Idea | craft ideas for kids | Craft in Hindi | Craft Sample | Craft's Corner | Craft Time | Daffodil Flower Craft | Dragon Fly Kites Craft | Easy Craft | Fish Craft | Hindi Craft For Kids | Hindi me Craft 

Advertisment

ये क्राफ्ट भी आपको पसंद आयेंगे :-

खुद से बनाया खेल: रंग-बिरंगी शेप्स का खेल

Craft Corner: स्टीमर क्राफ्ट

Craft : मैजिकल पेपर पाइप स्टैंड

Craft Corner: सोडा और सिरके से बना ज्वालामुखी

Advertisment