/lotpot/media/media_files/dqbgDiUqIJodK4ckQpt1.jpg)
जुड़वाओं के रोचक तथ्य
Fun Facts जुड़वाओं के रोचक तथ्य:- जुड़वा बच्चे, प्रकृति की निराली देन हैं। जब भी जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं तो लोगों का कौतूहल का विषय बन जाते हैं। जुड़वा बच्चों को लेकर कई लोगों के मन में काफी शंका भी होती हैं। आइए इन्ही शंकाओं के बारे में जानते है कि वह कितनी सच और कितनी झूठ हैं और उनके पीछे छुपे कारण को भी जानते है:- (Interesting Facts)
प्रश्न: क्या जुड़वा का जन्म अलग-अलग होता है?
उत्तर: हां, जुड़वा बच्चों के जन्म में थोड़ा सा फर्क हो सकता है, कुछ बच्चों में कुछ मिनट का कुछ बच्चों में थोड़े घंटों का भी अंतर संभव है। (Interesting Facts)
प्रश्न: क्या जुड़वाओं में कोई अनुवांशिक और पारिवारिक सम्बंध होता है?
उत्तर: जुड़वा बच्चे रैंडम होते हैं और परिवारिक लक्षण आदि का कोई मतलब या प्रभाव नहीं होता है। (Interesting Facts)
प्रश्न: क्या जुड़वा बच्चों की सीक्रेट लैंग्वेज होती है?
उत्तर: यह एक मिथक है कि जुड़वा बच्चों की कोई गुप्त भाषा होती है। इस टर्म को क्रिप्टोफेसिया कहा जाता है जिसमें दो लोग आपस में गुप्त तरीके से बात करते हैं लेकिन जुड़वा बच्चों में ऐसा नहीं होता है, वो छोटे पर एक तरह से रोते और चहकते हैं तो हमें लगता है कि वो किसी सीक्रेट लैंग्वेज में बात कर रहे हैं। (Interesting Facts)
प्रश्न: क्या जुड़वा के एक जैसे फिंगरप्रिंट होते हैं?
उत्तर: कई लोग मानते हैं कि जुड़वा बच्चों के फिंगरप्रिंट भी एक जैसे होते हैं। लेकिन यह सच नहीं है। हर व्यक्ति की सरंचना में में फर्क होता है, जुड़वा बच्चे मटर की फली में स्थित दानों के समान होते हैं जो दिखने में एक से लगते हैं लेकिन उनकी भीतरी संरचना अलग होती है। (Interesting Facts)
lotpot-e-comics | Facts About Twins | interesting-facts-hindi | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | rock-tthy | rock-jaankaarii