/lotpot/media/media_files/BrlIDrfdNb1JGERFZqEJ.jpg)
बच्चों के चुटकुले
बच्चों के चुटकुले:- चुटकुले सुनने के ढेर सारे फायदे हैं। इससे आप में खुशी की लहर दौड़ती है और उस दौरान आप टेंशन फ्री रहते हो। (Jokes) चुटकुले पढ़ने से भी हमको अनेक बेनिफिट्स होते हैं इससे दिमाग के सोचने समझने की क्षमता में वृद्धि होती है और हमें मेंटली खुश रखता है। इसीलिए चुटकुले पढ़ने चाहिए और खिलखिला कर हंसना भी चाहिए। (Jokes)
तो आइए अपने दिमाग को खुश रखने के लिए पढ़ते हैं कुछ चुटकुले और हँसते हँसते लोटपोट हो जाते हैं:- (Jokes)
1) चिंटू को मच्छर ने काटा तो वो उसे मारने के लिए रात भर कमरे में दौड़ता रहा। सुबह हो गई मगर मच्छर नहीं मरा।
चिंटू बोला: चलो मार नहीं पाया तो क्या हुआ, रातभर मैंने इसे सोने भी तो नहीं दिया। (Jokes)
2) मैंने तुम्हें कहा था कि दवाई 10 बजे लेनी है, फिर तुमने 5 बजे ही क्यों ले ली? डॉक्टर साहब! मैंने सोचा दुश्मन पर तब वार करना चाहिए जब वह तैयार ही न हो। (Jokes)
3) यार...... तुम बहुत आलसी हो, सुबह देर तक सोते रहते हो। मैं आलसी नहीं हूँ, बड़े आदमियों के सपने जरा बड़े होते हैं उन्हें देखने में टाइम लगता है। (Jokes)
lotpot | lotpot E-Comics | Kids Jokes | kigs jokes in hindi | hindi jokes | kids hindi jokes | hindi jokes for kids | kids fun time activities | kids fun activities | kids activities | jokes for kids | लोटपोट ई-कॉमिक्स | मज़ेदार चुटकुले | हिंदी चुटकुले | बच्चों के मज़ेदार चुटकुले