Jungle World: कुशल तैराक होते हैं पिन्नीपेड

हज़ारों साल पहले यह ज़मीन पर ही रहता था, जबकि इसके पूर्वज समुद्री सील मछली और समुद्री शेर व वालरस की तरह होते थे। दुनिया में मुख्यतः तीन तरह के पिन्नीपेड पाए जाते हैं।

By Lotpot
New Update
pinniped

कुशल तैराक होते हैं पिन्नीपेड

Jungle World कुशल तैराक होते हैं पिन्नीपेड:- पिन्नीपेड एक फीमेल जीव है। हज़ारों साल पहले यह ज़मीन पर ही रहता था, जबकि इसके पूर्वज समुद्री सील मछली और समुद्री शेर व वालरस की तरह होते थे। (Jungle World)

दुनिया में मुख्यतः तीन तरह के पिन्नीपेड पाए जाते हैं...

दुनिया में मुख्यतः तीन तरह के पिन्नीपेड पाए जाते हैं। ये अधिकांशतः ठंडे पानी में रहते हैं। अटलांटिक के बर्फीले इलाके में भी गाहे बगाहे नज़र आते हैं। कुछ पिन्नीपेड गर्म जगहों में भी पाए जाते हैं, तो कुछ साफ पानी और झील में भी पाए जाते हैं। (Jungle World)

इनका शरीर मोटी चमड़ी से ढका रहता है। इनके हाथ पैर पैडल की तरह काम करते हैं। इस वजह से ये नदी की तेज़ धारा में भी तीव्र गति से तैर सकते हैं। मोटी चमड़ी की वजह से वे खुद को गर्म रख सकते हैं। मज़े की बात यह है कि वे इसी में अपना खाना भी सुरक्षित रखते हैं और जब चाहे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। (Jungle World)

पिन्नीपेड इतने कुशल तैराक होते हैं कि भोजन की तलाश में वे दो-तीन सौ मीटर गहरे समुद्र में भी गोता लगा सकते हैं। इनकी आँखें बेहद तेज़ होती हैं इसलिए सागर के गहरे तल में भी पिन्नीपेड अपना भोजन आसानी से खोज लेते हैं। (Jungle World)

इनके दाँत काफी नुकीले होते हैं, जिनकी सहायता से वे शिकार को आसानी से पकड़ लेते हैं। पिन्नीपेड बेहद सामाजिक होते हैं। वे हमेशा झुण्ड बनाकर रहते हैं और एकसाथ बर्फ पर लोटते और मस्ती करते हैं। (Jungle World)

जानवरों के तथ्य | जंगल वर्ल्ड | janwaron ki jankari | pinniped | marine mammal | Animal Facts

ऐसे और तथ्यों के लिए पढ़ें:-

Tiger An Apex Predator: शातिर और खतरनाक शिकारी है बाघ

Mudskipper Fish: पानी से बाहर निकलकर खूब मज़े करती हैं मडस्किपर मछली

Siberian White Crane: लंबी गर्दन-लंबे पैरों वाला सफेद पक्षी है सारस

गोरिल्ला कितने प्रकार के होते हैं जानिए इनके बारे में रोचक जानकारी